लापरवाही पर 22 आंगनबाडी कार्यकर्ता व सहायिकाओं को कारण बताओ नोटिस 3 दिन के अंदर मांगा जवाब, नहीं तो होगी कड़ी कार्यवाही…………………

Estimated read time 1 min read

Baikunthpur @ Tahkikat News

कलेक्टर कोरिया श्याम धावड़े के मार्गदर्शन में जिले में सुपोषण अभियान में लापरवाही बरतने वालों पर लगातार कडी कार्यवाही की जा रही है। जिसमें कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही वेतन वृध्दि रोकने और बर्खास्तगी तक की कार्यवाहियां की गई हैं। इसी कडी में एकीकृत बाल विकास परियोजना बैकुण्ठपुर के परियोजना अधिकारी द्वारा 14 आंगनबाडियों की 22 कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के बिना पूर्व सूचना के आंगनबाडी केंद्र से अनुपस्थित रहने और केंद्र में बच्चों की उपस्थिति दर्ज संख्या से कम पाये जाने की गंभीर लापरवाही पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बता दें कि जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग को परियोजना अधिकारी का भी दायित्व सौंपा गया है। उनके द्वारा 17 एवं 18 नवंबर के निरीक्षण उपरांत ये कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। 18 नवंबर को किए गए निरीक्षण में बिना पूर्व सूचना के आंगनबाडी केंद्र से अनुपस्थित रहने और केंद्र में बच्चों की उपस्थिति दर्ज संख्या से कम पाये जाने पर नोटिस जारी किए गए हैं जिसमें आंगनबाडी केंद्र नकटापारा की कार्यकर्ता तिलवंती, आंगनबाडी केंद्र छोटेझूमरपारा की कार्यकर्ता साधना सिंह, आंगनबाडी केंद्र चम्पाझर की कार्यकर्ता चंपादेवी व सहायिका इंद्रकुंवर, आंगनबाडी केंद्र बडेझूमरपारा की कार्यकर्ता संजीदा बेगम, आंगनबाडी केंद्र जूनापारा पटना की कार्यकर्ता श्वेता गुप्ता, आंगनबाडी केंद्र करहीपारा की कार्यकर्ता प्रमिला कुशवाहा, आंगनबाडी केंद्र बांधपारा छिंदिया की कार्यकर्ता रानू कुशवाहा व सहायिका प्रमिला, आंगनबाडी केंद्र छिंदिया की कार्यकर्ता सरोज कुशवाहा व सहायिका जोखनी बाई शामिल हैं। इससे पूर्व 17 नवंबर को भी निरीक्षण किया गया जिसमें बिना पूर्व सूचना के आंगनबाडी केंद्र से अनुपस्थित रहने और केंद्र में बच्चों की उपस्थिति दर्ज संख्या से कम पायी गयी। इसके लिए आंगनबाडी केंद्र तिवरियापारा की कार्यकर्ता ललिता व सहायिका द्रौपती, आंगनबाडी केंद्र पटेलपारा टेंगनी की कार्यकर्ता चित्ररेखा व सहायिका बालोबाई, आंगनबाडी केंद्र करजी अ की कार्यकर्ता अनिता पुरी व सहायिका मनियारो, आंगनबाडी केंद्र करजी ब की कार्यकर्ता कुशौरी सोनवानी व सहायिका बाई, आंगनबाडी केंद्र बिलारो की सहायिका सुमित्रा, आंगनबाडी केंद्र घसियापारा पटना की कार्यकर्ता मधु मिश्रा व सहायिका सुनीता को नोटिस जारी किया गया है।
जारी नोटिस में कार्य में लापरवाही बरतने वाली आंगनबाडी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को 3 दिवस के भीतर स्पष्टीकरण परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना बैकुण्ठपुर के समक्ष प्रस्तुत करना होगा। ऐसा नहीं करने पर उनके विरूध्द एकपक्षीय कार्यवाही की जायेगी जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधितों

AS

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours