BAIKUNTHPUR @ Tahkikat News ### ASHOK SINGH
कोरिया जिले के साहू समाज के जिला अध्यक्ष एवं कांग्रेस के बड़े नेता अरुण साहू का आज जली अवस्था में सनसनी फैल गई । इस दौरान मौके पर तत्काल उनके परिजन एवं अन्य ग्रामीण सहित शहर के काफी लोग भी पहुंच गए । मौके पर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह अपने खेत के कूड़ा करकट और पेडो की डालिया पडी हुई थी। उसी में उनका जला हुआ शव प्राप्त हुआ।
घटना कोरिया जिला मुख्यालय के समीप भाडी ग्राम पंचायत में घटी। जहा मंगलवार की सुबह 8-9 बजे की बताई जा रही है। इसकी सूचना घटना के काफि देर बाद मममृृतक के मोटरसायकल जोकि घटना स्थल से कुछ दूर पर थी को देखकर लगाया गया। इसके बाद मौके पर तत्काल लोगों के द्वारा सिटी कोतवाली बैकुंठपुर को इसकी सूचना दी ।
पुुलिस ने अवशेषो को उठाने से रोका
खबरें लिखे जाने तक मौके पर हूं मृतक का शव को रखा गया है वहीं पुलिस ने किसी को भी मृतक के शरीर की अवशेषों को छूने से रोक दिया है। पुलिस का कहना है कि अंबिकापुर से फॉरेंसिक टीम पहुंचने वाली है जैसे ही फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचेगी । जांच के उपरांत सबके मृतक के शरीर के अवशेषों को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।
फारेंसिक टिम का इंतजार
घटना कैसे हुई इस संबंध में कोई भी कुछ भी नहीं बता पा रहा है किंतु मौके पर कुछ ग्रामीणों को इस बात की चर्चा करते हुए सुना गया कि घटना स्वभाविक नही है । अब देखना होगा कि फॉरेंसिक टीम कब मौके पर पहुंचकर जांच आरंभ करती है और जांच में क्या क्या प्राप्त होता है।
as


+ There are no comments
Add yours