मौसम बदलते ही शुरु हुआ गर्मी का सितम, दोपहर में सूनी पडी सडके….डाक्टरों की सलाह बचकर रहें….

Estimated read time 1 min read

पिछले पखवाडे भर से मौसम पूरी तरह से सुहाना बना हुआ था और गर्मी के मौसम में बरसात और सर्दी दोनों का एहसास हो रहा था। लगातार बरसात होने से तापमान में भारी गिरावट भी दर्ज की जा रही थी। अब दो दिनो से ही सुबह से ही तेज धूप खिली हुई है और एहसास हो रहा है कि अब मई का महीना चल रहा है । हालत यह हो गई है कि अब सूर्य की किरणे लोगो को जलाने पर अमादा नजर आ रही है। शहर की चौक चौराहे और सडे अब दोपहर में सूनसान नजर आने लगी हैं।

तापमान में हुई है बढ़ोतरी

3 दिन पहले जहा पर अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के आसपास चल रहा था गुरुवार को तापमान दोपहर 12 बजे 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। धूप में निकलना मुश्किल हो रहा है। तेज धूप में लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है । स्थिति यह है कि लोग अपने चेहरे को तौलिया या गमछे से ढक कर ही बाहर निकल रहे हैं। तापमान में बढ़ोतरी हो जाने से अब निश्चित तौर पर गर्मी का एहसास होगा। आने वो 72 घण्टो में इसमें 3 से 4 डिग्री के उछाल की बात कही जा रही है।

डाक्टरों की सलाह बचकर रहें

इस बदलते मौसम को देखते हुए डाक्टरों की सलाह है कि अब अपनी सेहत को ठीक रखने के लिए कुछ जरूरी बातों पर अमल करना होगा । कोरिया और एमसीबी जिले के डीपीएम डॉ. प्रिंस जायसवाल का कहना है कि गर्मी में कुछ बातों का ख्याल रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अचानक बदले हुए मौसम से बीमार होने का खतरा ज्यादा रहता है। इस समय शादी विवाह का सीजन चल रहा है। ऐसे में खानपान का विशेष ध्यान रखें, वरना बीमार पड़ सकते हैं। पानी खूब पिएं और धूप में बाहर निकलते हैं तो सिर को ढक कर बाहर निकलें।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours