10वी और 12वी में गत दिवस परिक्षा परिणाम जारी होने के बाद जिन छात्रो के अंक कम आये हैं या जो छात्र पूरक आये हैं यदि वो अपने प्राप्त अंको से संतुष्ट नही है वो 25 मई तक तक पुनर्मूल्यांकन/पुनर्गणना का आवेदन कर सकतेें हैं। क्रेडिट योजना के तहत कोई परीक्षार्थी जितने विषयों में पास है उन अंकों की क्रेडिट लेकर वह बाकी विषयों के लिए परीक्षा दे सकेगा। फेल और पूरक वाले छात्र इन परीक्षाओं में शामिल होकर अपना रिजल्ट सुधार सकेंगे। इसके अलावा ऐसे परीक्षार्थी जो अपने अंकों से संतुष्ट नहीं हैं। वह बोर्ड परीक्षा में पुनर्मूल्यांकन-पुनर्गणना करा सकेंगे। इसके लिए 25 मई तक मौका मिलेगा।
10वीं की परीक्षा के 7644 परीक्षार्थियों में से 2 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गए हैं, जबकि 290 छात्रा पूरक आये हैं । वही पर 12वी के 7618 पंजीकृत छात्रो में से 2 के पणिाम रोके गये है 5 के निरस्त किये गये ळें एवं 387 छात्र पूरक घोषित किये गये हैं।
जुलाई-अगस्त होगी पूरक परीक्षा
इसके अतिरिक्त पांच परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। 12वीं में 387 परीक्षार्थियों को पूरक की पात्रता है। कुल 2 परीक्षार्थियों के परिणाम विभिन्न कारणों से रोके गये, 5 परीक्षार्थी पात्रता के अभाव में परीक्षा आवेदन निरस्त किए गए हैं इसके अतिरिक्त परीक्षार्थियों के परीक्षा परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। बताया जा रहा है कि जुलाई अगस्त में पूरक परिक्षा होने की संभावना है।
बोर्ड परीक्षा में फेल परीक्षार्थी न हों निराश
10वीं- 12वीं बोर्ड की परीक्षा में जो परीक्षार्थी फेल हुए हैं या उन्हें किसी न किसी विषय में पूरक की पात्रता मिली है। ऐसे परीक्षार्थी को पास होने का एक और मौका मिलने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल जुलाई-अगस्त में पूरक व क्रेडिट योजना परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए जून में निर्देश जारी किए जाएंगे।
as

+ There are no comments
Add yours