किराए बढ़ोतरी की सैद्धांतिक मंजूरी……विधि विभाग की मंजूरी का इंतजार……बस संचालको ने बढाया किराया…..जिला परिवहन विभाग ने आदेश न होने की बात कहा

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

बस ऑपरेटरों ने डीजल की बढ़ती कीमतों और संचालन लागत का हवाला देकर कई बार बिना अनुमति किराया बढ़ाया है। प्रदेश सरकार और बस संघ के बीच किराया बढ़ाने को लेकर सरकार ने किराया बढाने की सैद्धांतिक मंजूरी केबिनेट ने 8 अक्टूबर को दे दिया है। बताया जा रहा है कि अभी शासन के अभी विभाग को इसके लिए आदेश नही दिया है। आदेश की प्रतिक्षा के बावजूद कई बस संचालको ने किराया बढा दिया है।

प्रशासन और परिवहन विभाग द्वारा बिना अनुमति अधिक किराया वसूलने वाले बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। छत्तीसगढ़ में यात्री बसों का भाड़ा बढ़ने से रायपुर, बिलासपुर, बनारस और रांची जाने वाले यात्रियों सहित आसपास के ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के आम लोगों की परेशानियां बढ़ने के साथ जेब पर बोझ बढ गया हैं। विदित हो कि डीजल की बढ़ती कीमतों और परिचालन लागत का हवाला देते हुए बस ओनर्स फेडरेशन की मांग पर राज्य सरकार द्वारा किराए में 1.75 प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी को सैद्धांतिक मंजूरी दी गई है। इस नए किराए के लागू होने की वजह से विभिन्न प्रमुख रूटों पर सफर करने वाले दैनिक यात्रियों, छात्रों और नौकरीपेशा लोगों के बजट पर सीधा असर पड़ रहा है।

छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक परिवहन से सफर करने वाले आम नागरिकों को 08 अक्टूबर से महंगाई का झटका लगा है। परिवहन और वित्त विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद विधि विभाग की मंजूरी का इंतजार है, जिसके तुरंत बाद इसे कैबिनेट की बैठक में अंतिम अनुमोदन रखा। बताया जा रहा है कि नए प्रस्ताव के तहत सामान्य सीटिंग यात्री बसों का शुरुआती पांच किलोमीटर तक का किराया 12 रुपये और इसके बाद प्रति किलोमीटर 1.75 रुपये तय किया गया है। पहले यह किराया शुरुआती पांच किलोमीटर पर 10 रुपये व उसके बाद 01 रुपये प्रति किलोमीटर था।

छत्तीसगढ़ में बिना किसी आधिकारिक सरकारी मंजूरी या नई किराया सूची के निजी बस संचालकों द्वारा यात्रियों से अधिक किराया वसूलने की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। शक्कर, गेहूं, चावल और दाल के दामों के बीच अब बस किराए में बढ़ोतरी ने आम यात्रियों का बजट बिगाड़ दिया है। परिवहन विभाग की नई अधिसूचना के अनुसार, साधारण बसों का किराया 1.25 रुपए प्रति किलोमीटर से बढ़ाकर 1.75 रुपए कर दिया गया है। यानी प्रति किलोमीटर 50 पैसे की वृद्धि हुई है, जो करीब 40 प्रतिशत है। नई दरें लागू होने से लंबी दूरी के यात्रियों के साथ रोजाना नौकरी और पढ़ाई के लिए सफर करने वालों पर भी अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा।

डीलक्स और एसी बसों के किराए में भी वृद्धि

बताया जा रहा है कि साधारण बस में पहले पांच किलोमीटर के लिए 10 रुपए और इसके बाद प्रति किलोमीटर 1.75 रुपए किराया निर्धारित किया गया है। डीलक्स बस में पहले पांच किलोमीटर के लिए 12 रुपए और आगे 2.20 रुपए प्रति किलोमीटर देने होंगे। डीलक्स एसी स्लीपर व सेमी-स्लीपर का किराया 3.20 रुपए तथा वोल्वो और सुपर लग्जरी एसी बसों का किराया 3.30 रुपए प्रति किलोमीटर तय किया गया है। रात्रिकालीन साधारण बस सेवाओं में 10 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगेगा।

कुछ श्रेणियों को किराए में छूट

अधिसूचना में नेत्रहीन, गंभीर रूप से दिव्यांग, 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों, एचआईवी पीड़ितों और अधिसूचित अन्य श्रेणियों के लिए किराए में छूट का प्रावधान किया गया है। हालांकि, सामान्य यात्रियों को बढ़े हुए किराए का भुगतान करना होगा।

रोजाना सफर करने वालों का बढ़ेगा खर्च

बैकुंठपुर और आसपास के शहरों में नौकरी, पढ़ाई व कारोबार के लिए प्रतिदिन आने-जाने वाले यात्रियों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। ग्रामीण क्षेत्रों से जिला मुख्यालय पहुंचने वाले विद्यार्थियों और कम आय वाले कामकाजी लोगों का मासिक यात्रा खर्च भी बढ़ेगा। पहले से महंगी खाद्य सामग्री और दूसरी जरूरी वस्तुओं के बीच किराया बढऩे से घरेलू बजट पर दबाव बढऩा तय है।

फैक्ट फाईल………..

किराया ————-पहले——अब

बैकुंठपुर से मनेद्रगढ ——70 —- 90 रूपये
बैकुंठपुर से अंबिकापुर—- 110 —– 148 रूपये
बैकुंठपुर से चिरमिरी —– 60 —– 80 रूपये
बैकुंठपुर से रायपुर —– 700 —– 800 रूपये
बैकुंठपुर से बिलासपुर—- 250 —– 400 रूपये
बैकुंठपुर से रांची —— 800 —– 900 रूपये
बैकुंठपुर से इलहाबाद—–700—–800 रूपये
बैकुंठपुर से बनारस——700—–800 रूपये

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours