नगर पालिका चुनाव को लेकर चुनाव प्रभारियों का संयुक्त दौरा व बैठक सोमवार को

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

सोमवार 12 अक्टूबर का कोरिया जिले के बैकुंठपुर नगर पालिका चुनाव के प्रभारी का बैठक राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय एवं शिवपुर चरचा नगरपालिक चुनाव प्रभारी का बैठक शिवपुर चरचा में होगी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बैकुंठपुर नगर पालिका चुनाव के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र सिंह, विधायक अकलतरा एवं शिवपुर-चरचा नगर पालिका चुनाव के प्रदेश प्रभारी प्रशांत मिश्रा, महामंत्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर की उपस्थित रहेंगे। जिसमें पार्टी के पदाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष व पार्षद पद के आवेदनकर्ताओं से व्यक्तिगत चर्चा की जाएगी।

बैठक के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जिला महामंत्री कांग्रेस कार्यालय में उपस्थित रहेंगे। नगर पालिका बैकुंठपुर एवं नगर पालिका शिवपुर-चरचा में अध्यक्ष एवं पार्षद पद हेतु चुनाव लड़ने के इच्छुक सभी आवेदकों से अपना आवेदन फार्म ररविवार की शाम तक राजीव भवन, कांग्रेस कार्यालय, बैकुंठपुर में जमा करने को कहा गया है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours