मोटरसायकिल से शराब बेचते सुरजपुर जिले के दो गिरफ्तार

Estimated read time 0 min read

पुलिस अधीक्षक कोरिया द्वारा जिले में हो रहे अवैध कारोबार जैसे जुआ, सट्टा, शराब, कबाड़ पर अंकुश लगाकर निरंतर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके परिणाम स्वरुप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में थाना पटना की एक टीम आबकारी एक्ट की कार्यवाही हेतु सामग्री लेपटॉप, बैटरी, चलित प्रिंटर, सील चपड़ा, सुईधागा, मोमबत्ती, माचिस के साथ देहात रवाना हुए थे। जैसे ही उक्त टीम एसईसीएल अस्पताल पण्डोपारा के पास पहुंची तो मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बड़सरा कुम्हारपारा निवासी बसंत चक्रधारी अपने मोटरसायकल में एक प्लास्टिक के झोले में अंग्रेजी शराब रखकर पीछे बैठा है और सुबेलाल नामक व्यक्ति मोटर सायकल चला रहा है।

उक्त सूचना से थाना प्रभारी पटना द्वारा तत्काल पुलिस अधीक्षक कोरिया को अवगत कराया गया। जिस पर एसपी कोरिया ने आरोपीगण की पतासाजी कर उन्हें तत्काल पकड़ने हेतु निर्देशित किया गया था।

जिस पर उक्त टीम मुखबीर के बताये स्थान पर तत्काल रवाना हुई, जिसके पश्चात पुनः जानकारी मिली कि वे दोनों अभी सोरगा की तरफ गये हैं एवं पण्डोबस्ती रोड पण्डोपारा से अपने घर ग्राम बड़सरा की ओर जाने वाले हैं।

मुखबीर के बताये अनुसार उक्त टीम मौके पर पहुंची एवं वहां घेराबंदी हेतु ऐंबुस लगाया गया। कुछ ही देर बाद बताये अनुसार एक मोटरसायकल आती हुई दिखायी दी, उक्त बाईक पर दो व्यक्ति बैठे थे, पीछे बैठे व्यक्ति के पास एक सफ़ेद प्लास्टिक झोले में कुछ रखा था। जिन्हे रोककर उनका नाम पता पूछा गया एवं झोले को चेक किया गया। जिस पर उनके द्वारा अपना नाम बसंत चक्रधारी पिता शोभाराम जाति कुम्हार उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम बड़सरा कुम्हारपारा तथा मोटरसायकल चालक का नाम सुबेलाल पिता शुकुल जाति गोंड़ उम्र 23 वर्ष निवासी बड़सरा पतेरापारा थाना भैयाथान जिला सूरजपुर बताया गया। सफ़ेद रंग के झोले की तलाशी ली गई, तलाशी में 50 नग स्पेशल अंग्रेजी शराब की मात्रा 9 लीटर कीमती एवं घटना में प्रयुक्त एक नग मोटरसायल को जप्त किया गया है।

अभियुक्तगण का उक्त कृत्य धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर न्याययिक रिमांड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में लवांग सिंह, मनोज मिंज, सुरेंद्र भगत का सराहनीय योगदान रहा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours