धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली संस्था जय बजरंग सेना द्वारा हिंदु जागरण के अपने आभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का अयोजन किया जा रहा है । जय बंजरग सेना की कोरिया इकाई द्वारा अलग अलग गावों के मंदिरों में एवम् श्रद्धालुजनों के निवास पर सुंदरकांड के पाठ का अयोजन लगातार किया जा रहा है । इसी तारतम्य में गत दिवस प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव राजवाड़े के निवास पर अखंड रामायण एव सुंदरकांड का पाठ किया गया । कार्यक्रम का प्रारंभ संस्था के संरक्षक एवं लोकप्रिय नेता देवेन्द्र तिवारी के द्वारा श्री राम दरबार एवं श्री हनुमान जी के चित्रों पर दीप प्रज्वलन करके किया गया । तत्पश्चात कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री राजवाड़े द्वारा जय बजरंग सेना के नवीन दायित्ववान पदाधिकारियों की घोषणा की गई। संरक्षक श्री तिवारी द्वारा कार्यक्रम में पधारे हुए समस्त कार्यकर्ताओं एवं श्री राम भक्तों का भगवा गमछे के साथ स्वागत किया गया । अपने उद्बोधन में सभी रामभक्तो को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि रामचरित मानस सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं है अपितु यह एक जीवन प्रबंधन का ग्रंथ है। उन्होंने पुनः हिंदू जागरण के अपने संगठन के उद्देश्यों को दोहराते हुए सभी रामभक्तो से अपील की कि इस पुनीत कार्य में लगातार संलग्न रहें। इसके बाद सभी ने मिलकर सुंदरकांड का पाठ किया तथा जय श्री राम के उद्घोष से वातावरण को राममय बना दिया कार्यक्रम के अंत में प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव राजवाड़े ने सभी श्रद्धालुओं का आभार प्रदर्शन किया कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात समस्त श्रद्धालुओं को भोग भंडारा का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जय बजरंग सेना के पदाधिकारियों देवेन्द्र तिवारी प्रदेश संरक्षक, सुखदेव राजवाड़े प्रदेश अध्यक्ष, विमल चन्द्र चेरवा प्रदेश उपाध्यक्ष, रामआधार यादव प्रदेश अध्यक्ष युवा, मयंक राठौर प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, सुशील यादव, भरत यादव, संतोष यादव, सत्येन्द्र यादव, रमावती राजवाडे, पूर्णिमा दास सत्येन्द्र राजवाडे, मनोज सोनवानी , श्रवण यादव , प्रह्लाद राजवाड़े, सहित समस्त कार्यकर्तागण बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।
जय बजरंग सेना ने कराया गांव-गांव में करेगें सुंदरकांड का पाठ
Estimated read time
0 min read
You May Also Like
More From Author
Cancel reply
You must be logged in to post a comment.

+ There are no comments
Add yours