न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग में छात्र-छात्राओं द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह पर इस वर्ष रंगोली प्रतियोगिता एवं स्वास्थ्य शिक्षा का आयोजन जिला अस्पताल बैकुंठपुर में किया गया। इस वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह का थिम ‘‘क्लोजीगं द गेपः ब्रेस्टफीडींग सर्पाेट फोर ऑल‘‘ अर्थात् ‘‘अन्तर को कम करनाः सभी के लिए स्तनपान समर्थन‘‘है। इसका तात्पर्य स्तनपान को सभी मां के लिए आसान बनाना है। प्रत्येक वर्ष विश्व स्तनपान सप्ताह 1 अगस्त से 7 अगस्त तक मनाया जाता हैै। इसका उद्देश्य महिलाओं को स्तनपान के कार्य को दृढ़तापूर्वक करने का समर्थन करता है। स्तनपान शिशु को हर रोग से लड़ने के लिए सक्षम करता है। यह एक कम वसा एवं उच्च प्रोटीन वाला दूध है जो नवजात शिशु की प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया पर सकारात्मक प्रभाव डालता है। माँ का दूध शिशु की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सहायक होता है। इस वर्ष स्तनपान सप्ताह पर संस्था में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बी0एस0सी0 नर्सिंग समस्त सेमेस्टर, एवं चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा भाग लिया गया। एवं जिला अस्पताल बैकुंठपुर में पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं द्वारा स्तनपान कराने वाली नई माताओं को स्तनपान एवं उसके महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन एसोसिएट प्रोफेसर निहा नैन्सी, असिस्टेंट प्रोफेसर सौम्या सिंह एवं नर्सिंग ट्यूटर लुकेश साहू के द्वारा प्राचार्या डॉ. अंजना सैम्युअल के मार्गदर्षन व सभी शिक्षको की उपस्थिति में किया गया।



+ There are no comments
Add yours