यात्रीगण कृपया ध्यान दें: 4 से 19 अगस्त के बीच 72 यात्री ट्रेनें प्रभावित रहेगी

बैकुंठपर कोरिया। दक्षिण पूर्व मध्य रेल परिमंडल द्वारा प्रदेश से गुजरने वाली 72 ट्रेनों को रद्द किए जाने से प्रदेश के लाखों यात्रियों को परेशानियों का सामना कर करना पड़ रहा है मां अगस्त में त्योहारों का सीजन है जिसमें प्रमुख रूप से रक्षाबंधन का पर्व है जिसमें लाखों भाई-बहन एक दूसरे के यहां आने जाने का प्रोग्राम बनाकर रखे हैं। रेलवे की इस गलत फैसले से भाई बहनों सहित लाखों यात्रियों की परेशानी बढ़ा दी है। आज 3 अगस्त 2024 को जिला कांग्रेस कोरिया यात्री ट्रेन की सुविधाओं को बहाल किए जाने को लेकर डीआरएम दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर तथा मुख्य स्टेशन प्रबंधक बैकुंठपुर जिलाधीश कोरिया कॉलेटर,के जरिए माननीय अश्वनी वैष्णव केंद्रीय रेल मंत्री भारत सरकार को भेजा ज्ञापन।

छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली यात्री ट्रेनों को पिछले चार सालों से अचानक रह करने का सिलसिला चल पड़ा है। वर्तमान में मी 72 से अधिक ट्रेनों को राजनांदगांव कलमना रेलखंड के बीच तीसरी लाईन जोड़ने के नाम पर रद्द कर दिया गया है। खबर है 4 अगस्त से 19 अगस्त के बीच 72 यात्री ट्रेने प्रभावित रहेगी। रेलवे का यह कदम बेहद ही गैर जिम्मेदाराना और दुर्भाग्यपूर्ण है। ऐसे समय में जब देश का प्रमुख त्योहार रक्षाबंधन है, छत्तीसगढ़ का प्रमुख त्योहार हरेली है। इस समय इतनी बड़ी संख्या में यात्री ट्रेनों को रद्द किया जाना रेल यात्रियों के ऊपर अत्याचार है। रेलवे को यदि मेंटेनेंस करना था तो इसके लिये काम की समय सारणी का ऐसा प्रबंध किया जाना चाहिये जिससे यात्री सुविधायें बाधित न हो।

रेल्वे द्वारा जिस प्रकार से यात्री ट्रेनों के संचालन में लगातार कोताही बरती जा रही उससे स्पष्ट हो रहा की रेल्वे यात्री सुविधाओं की अपेक्षा मालवाहक गाड़ियों को ज्यादा प्राथमिकता दे रही। यह जानबूझकर किया जाने वाला षड़यंत्र है ताकि जनमानस में रेल अलोकप्रिय हो और मोदी सरकार रेलवे को निजी हाथों विशेषकर अडानी समूह को सौप सके। रेल देश के नागरिकों की सबसे सुलभ और लोकप्रिय सुविधा है। आजादी के पहले और बाद में भी सभी सरकारों ने घाटा उठा कर भी जनहित में रेल्वे का संचालन अनवरत जारी रखा। रेल्वे को बेचने का कोई भी प्रयास देश की जनता के साथ धोखा है. कांग्रेस पार्टी इसका विरोध करती है।

कांग्रेस पार्टी मांग करती है कि केंद्र सरकार यात्री ट्रेनों को नियमित चालन की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही यात्री सुविधाओं विकलांग, बुजुर्ग, रिटायर्ड, सैनिकों, छात्रों, बच्चों को पूर्व में मिलने वाली रियायते बहाल की जाए तथा रेलवे के निजीकरण के षड्यंत्र पर तत्काल विराम लगे।
उस दौरान जिला अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, महामंत्री बृजवासी तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, नगर पालिका उपाध्यक्ष आशीष यादव, रियाजउद्दीन इराकी, रामकृष्ण साहू, अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours