न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन सोसायटी द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग बैकंुठपुर के बी.एस.सी. नर्सिंग चतुर्थ वर्ष के छात्र-छात्राओं ने शिक्षिका मिससे कौशिल्या मरावी (असिंस्टेंट प्रोफेसर) एवं मिस सौम्या सिंह (असिंस्टेंट प्रोफेसर) के साथ नेत्रहीन शिक्षण -प्रशिक्षण विद्यालय आमाखेरवा, मनेन्द्रगढ़ का शैक्षणिक भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने अध्ययन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। जिससे संबंधित नेत्रहीन शिक्षण-प्रशिक्षण विद्यालय मनेन्द्रगढ़ में छात्र-छात्राओं ने नेत्रहीन बालकों को स्वास्थ्य शिक्षा दी गई एवं स्वास्थ्य जांच अन्तर्गत रक्तचाप, वजन, लम्बाई जांच किया गया। कार्यक्रम उपरान्त नर्सिंग के छात्र-छात्राओं द्वारा नेत्रहीन बच्चों को खाद्य सामाग्री का वितरण किया गया एवं धन्यवाद स्वरूप प्राचार्य को वजन मशीन विद्यालय के लिए दिया गया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours