वेस्टवेयर ने बनाया जलप्रपात सा दृश्य
कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर का रामानुज प्रताप जलाशय विगत 20 दिनो से हो रही लगातार बारिश से अब लबलब हो चुका रविवार को दोपहर में हुई तेज बारिश के बाद बांध का वेस्टवेयर के माध्यम से बाहर निकल रहा है। बताया जा रहा है कि चार साल बाद रामानुज प्रताप जलाशय जोकि झुमका बांध के नाम जाना जाता है ।
सेल्फी के जूनून पर हो पहरा
इन दिनो युवाओ सहित अन्य उम्र के लोगो पर सोसल मिडिया में सेल्फी डालने का जूनून सवार है यही कारण है कि बांध की सुरक्षा का प्रबंध भी जिला प्रशासन को प्रमुखता से करना होगा। अन्यथा कभी भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना घटने की संभावना से इंकार नही किया जा सकता है। लोग के द्धारा जान जोखिम में डाल कर सेल्फी लेने से बचाना चाहिए।
70 फिसद अधिक बारिश
अच्छी बारिश से झुमका डैम का जल स्तर रविवार को पूरी क्षमता 23.35 मिलियन क्यूबिक मीटर के पार हो गया। इसके चलते जल संसाधन विभाग को नहर के साथ वेस्ट वेयर से पानी छोड़ना पड़ रहा है। अनुमान है कि क्षेत्र में होने वाली कुल 1200 मिमी बारिश का जून से अब तक लगभग 70 फीसदी बारिश हो चुका है।
आगामी फसलो के लिए अच्छा संकेत
इस जलाशय से खरीफ और रवि फसल का सिंचित रकबा 2952 हेक्टेयर बताया जाता है। विभाग ने माना है कि इस साल बारिश अच्छी हुई। इसलिए रवि फसल के लिए किसानों को सिंचाई के लिए सौ फीसदी पानी मिलेगा। इससे अच्छी फसलों की उम्मीद की जा रही है।


+ There are no comments
Add yours