बैकुंठपुर डी.एच. में स्वास्थ्य मंत्री ने किया अटल लैब का लोकार्पण, नए नर्शिंग कॉलेज का भी भूमिपूजन

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

जिला अस्पताल बैकुंठपुर में आज से अटल आरोग्य लैब का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के हाथो हो गया । अब बैकुंठपुर में 136 प्रकार की ब्लड जांच की जाएगी। मरीजों को निजी अस्पतालों में मोटी रकम खर्च कर ब्लड जांच कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एचएलएल लाइफ केयर उपक्रम लैब संचालन करने में अस्पताल प्रबंधन का सहयोग करेगी। जांच में काम आने वाले रिएजेंट और केमिकल की सप्लाई इसी नए उपक्रम द्वारा की जाएगी।

विदि हो कि पहले यहां हमर लैब चल रही थी जहां 100 से ज्यादा जांच का दावा किया जाता रहा है। लेकिन जांच में उपयोग आने वाले रिएजेंट की कमी के कारण 60-70 फीसदी जांच हो पाती थी। अब इस लैब का नाम बदल कर अटल आरोग्य लैब किया गया है। वर्तमान में यहां सीबीसी सहित अन्य जांच की जा रही है। पहले यहीं जांच और अन्य तरह की जांच कराने मरीजों को निजी अस्पतालों में मोटी रकम खर्च करनी पड़ती रही है अब उन्हें राहत मिलेगी।

हमर लैब अटल आरोग्य लैब के नाम से जानी जाएगी जिला अस्पताल में अटल आरोग्य लैब के संचालन में कई चुनौतियां सामने आई थी। अब कम खर्च में पैथोलॉजी जांच जल्द रिपोर्ट की सुविधा भी मरीजों को एक जगह कम खर्च में बेहतर पैथोलॉजी जांच सुविधा और समय पर जांच रिपोर्ट मिल सकेगी। इससे निजी लैबों पर निर्भरता कम होगी। ब्लड, यूरिन, शुगर, थायराइड, लीवर, किडनी सहित कई जांच होगी। आधुनिक मशीनों, तकनीकों और संसाधनों से लैस लैब में मरीजों को जल्द रिपोर्ट मिलेगी। विशेषज्ञों का कहना है गंभीर बीमारियों की समय पर पहचान होने से उपचार में आसानी होगी। ब्लड एवं यूरीन जांच, थायराइड प्रोफाइल, लीवर, किडनी फंक्शन टेस्ट, शुगर कोलेस्ट्रॉल जांच, संक्रमण संबंधी जांच होंगे।

प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री जायसवाल ने प्रस्तावित शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय का विधिवत भूमिपूजन किया का भी भूमिपूजन किया। इसके साथ ही जिला अस्पताल में नव निर्मित दवा वितरण कक्ष का भी उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार की पहल और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जिला अस्पताल भवन के लिए 23 करोड़ 59 लाख रुपये की अतिरिक्त राशि स्वीकृत की गई है। इससे अस्पताल के अधूरे कार्यों को पूरा किया जा सकेगा। मंत्री ने कहा कि यह कोरिया जिले के लिए गर्व की बात है और प्रदेश सरकार जिले के विकास के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। इस दौरान बैकुंठपुर विधायक भईयालाल राजवाडे, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह, जिला अस्पताल सी.एस. डॉ. आयुष जायसवाल सहित बडी संख्या लोग मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours