वाईट टाइगर के नाम से मशहूर योगेश अब करेंगे विधानसभा कर दावेदारी

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले की राजनीति में यदि किसी नेता का नाम जनसरोकार और संघर्ष व संगठन में अच्छी पकड के लिए जाना जाता हे उसके कांग्रेसी नेता योगेश शुक्ला का नाम बडे नेताओ में शुमार होता है। बताया जाता है कि कांग्रेस की विचारधारा और राजनीतिक संस्कार उन्हें विरासत में मिले हैं। उनके पिता स्वर्गीय हनुमान प्रसाद शुक्ला अविभाजित मध्यप्रदेश के दौर में लगभग 30 वर्षों तक ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर के अध्यक्ष रहे और कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। परिवार का पूरा माहौल शुरू से ही कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के लिए समर्पित रहा, जिसका प्रभाव योगेश शुक्ला के व्यक्तित्व पर भी स्पष्ट रूप से दिखाई देता है।

शिक्षक के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाले योगेश शुक्ला ने समाज और राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के उद्देश्य से नौकरी छोड़ दी और पूरी तरह जनसेवा तथा कांग्रेस संगठन को समर्पित हो गए। उन्होंने न केवल संगठन को मजबूत किया बल्कि कार्यकर्ताओं और आम जनता के बीच ऐसा विश्वास कायम किया, जो समय के साथ लगातार बढ़ता गया। ग्राम पंचायत रनई में निर्विरोध चुनाव की परंपरा स्थापित करना उनके कुशल नेतृत्व और सामाजिक समरसता की सोच का परिणाम माना जाता है। उनके गृह ग्राम से लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिलने वाली भारी बढ़त भी उनकी लोकप्रियता और जनस्वीकार्यता का प्रमाण मानी जाती है।

योगेश शुक्ला की पहचान केवल एक राजनेता के रूप में नहीं बल्कि एक कुशल संगठनकर्ता और रणनीतिकार के रूप में भी है। शिवपुर-चरचा नगर पालिका चुनाव में जब कांग्रेस के सामने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियां थीं और कई लोग जिम्मेदारी लेने से पीछे हट रहे थे, तब योगेश शुक्ला ने अपनी पूरी टीम के साथ मोर्चा संभाला और जीत की रणनीति तैयार की। उनके नेतृत्व और अथक मेहनत का परिणाम यह रहा कि कांग्रेस को उल्लेखनीय सफलता मिली। इसके बाद हुए नगरीय निकाय चुनावों में भी पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताया और उन्होंने एक बार फिर अपनी राजनीतिक क्षमता का परिचय देते हुए कांग्रेस को सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कोरिया जिले में यदि किसी नेता के भाषण का सबसे अधिक इंतजार होता है तो उनमें योगेश शुक्ला का नाम प्रमुखता से लिया जाता है। उनकी ओजस्वी वाणी, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनता से सीधा संवाद स्थापित करने की क्षमता उन्हें अन्य नेताओं से अलग पहचान दिलाती है। जब वे मंच पर बोलते हैं तो कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिलता है। यही कारण है कि युवा वर्ग, किसान, मजदूर, व्यापारी और आम नागरिकों के बीच उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती जा रही है।

आज राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा आम है कि बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की ओर से विधायक पद के संभावित चेहरों में योगेश शुक्ला सबसे मजबूत दावेदारों में गिने जा रहे हैं। हजारों समर्थकों का साथ, कार्यकर्ताओं का विश्वास और जनता के बीच मजबूत पकड़ उन्हें विशेष बनाती है। यही वजह है कि लोग उन्हें सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि क्षेत्र के भविष्य की उम्मीद के रूप में देखते हैं। जनता और खासकर युवाओं की पहली पसंद बन चुके ष्कोरिया टाइगरष् योगेश शुक्ला का नाम आज बैकुंठपुर विधानसभा की राजनीति में प्रभाव, लोकप्रियता और मजबूत दावेदारी का पर्याय बन चुका है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours