एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत दुर्गापुर में हुआ वृक्षारोपण

Estimated read time 1 min read

प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम और विधायक भईयालाल राजवाड़े ने किया फलदार पौधों का रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

बैकुंठपुर।

जिले के ग्राम दुर्गापुर में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वनमण्डल बैकुंठपुर द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री रामविचार नेताम तथा अध्यक्षता भईया लाल राजवाड़े ने की। इस अवसर पर वृक्ष कृषक श्री राजेश पण्डो को प्राप्त वनाधिकार पट्टा भूमि पर आम, कटहल, लीची, जामुन, अमरूद, सीताफल, काजू और आँवला के पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री नेताम ने ग्रामीणों से वृक्षारोपण के साथ-साथ सब्जी, दलहन एवं तिलहन फसलों की खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। उन्होंने श्री राजेश पण्डो द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्एक पेड़ माँ के नामश् अभियान के तहत प्रत्येक नागरिक को पौधरोपण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने, भूजल स्तर बढ़ाने, वायु को शुद्ध रखने तथा हरियाली को संरक्षित करने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है।

विधायक श्री राजवाड़े ने कहा कि पौधे लगाने के साथ उनकी देखभाल भी बच्चों की तरह करना जरूरी है। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को खाली पड़ी भूमि पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण की योजना बनाने की सलाह देते हुए कहा कि इससे स्वच्छ कोरिया, हरित कोरिया की पहचान मजबूत होगी।

कलेक्टर ने कहा एक पेड़ माँ के नाम यानी हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है कि एक पौधा जरूर रोपण करें। उन्होंने कहा पौधा रोपण के किसी खास अवसर, पर्व पर भी लगाएं। उन्होंने ग्रामीणों से कहा बच्चों को बचपन से ही पर्यावरण के प्रति सचेत करते हुए उन्हें पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित करें। कलेक्टर ने कहा कोरिया की धरती को प्रकृति ने अनुपम उपहार दिए हैं, इसलिए इसको बचाए रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है और अधिक संख्या में पौधा रोपण जरूर करें।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सौभाग्यवती कुसरो, वनमण्डलाधिकारी प्रभाकर खलको, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे, जिले के गणमान्य नागरिक कृष्ण बिहारी जायसवाल, देवेंद्र तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours