न्यू लाईफ इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग के विद्यार्थियों ने जाना यातायात नियम
बैकुंठपुर।
पुलिस अधीक्षक कोरिया हरीश राठौर के आदेशानुसार यातायात पुलिस जागरूकता अभियान को लेकर शुक्रवार को न्यू लाइफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग कॉलेज पहुंची,जहां के प्रशिक्षणार्थियों को हवलदार डॉ. महेश मिश्रा द्वारा यातायात नियमों, संकेतों एवं चिन्हों से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। नाबालिग छात्रों को वाहन न चलाने की समझाइश दी गई साथ ही 18 वर्ष से ऊपर की आयु होने पर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के बाद ही वाहन चलाने के लिए कहा गया। यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई छात्रों व संस्था के स्टाफ के द्वारा पूछे गए प्रश्नों का सही उत्तर दिया गया।
अध्ययनरत छात्रों को भविष्य में यातायात नियमों का उल्लंघन ना करने के लिए संकल्पित किया गय डॉ मिश्रा द्वारा यातायात के अनिवार्य, चेतावनी एवं सूचनात्मक चिन्हों की जानकारी के साथ यातायात संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए चौराहा पार करने का नियम, ट्रैफिक सिग्नल लाइट, हाथों के संकेतों के माध्यम से यातायात व्यवस्था का संचालन, हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, दो पहिया वाहन में तीन सवारी ना चलना, वाहन चलाते समय मादक द्रव्यों का सेवन ना करना, तेज गति व लापरवाही पूर्वक वाहन ना चलाना, प्रेशर हॉर्न का उपयोग ना करना, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने, जेब्रा क्रॉसिंग रेलवे क्रॉसिंग, गुड समेरिटन, लाइसेंस बनवाने के नियम, दुर्घटना के कारण, दुर्घटना घटित होने पर चालक के कर्तव्य, सड़क सुरक्षा मितान, सड़क पर वाहन चलाने का सही तरीका, मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराएं व उसमें निर्धारित जुर्माने की राशि से संबंधित जानकारी प्रदान की गई एवं जीवन में यातायात नियमों के पालन करने की शपथ दिलाई गई।
न्यू लाइफ इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग संस्था के संचालक डॉ. प्रिंस जायसवाल के द्वारा अपने उद्धबोधन में कहा की शासन, यातायात पुलिस जागरूकता अभियान अंतर्गत प्राप्त समस्त दिशानिर्देशों का पालन न्यू लाईफ संस्था के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं के द्वारा किया जायेगा। उक्त जागरूकता अभियान में संस्था के संचालक डॉ. प्रिंस जायसवाल, ऐसोसिएट प्रोफेसर निहा नैन्सी, सुप्रिया, यातायात प्रभारी कोरिया बीरबल राजवाड़े, हवलदार डॉ. महेश मिश्रा, आरक्षक धर्मवेल तिर्की, संस्था के समस्त स्टाफ एवं नर्सिंग के छात्र- छात्राएं शामिल रहे।


+ There are no comments
Add yours