बाजारों में सड़क सुरक्षा की जानकारी दे यातायात विभाग ने लोगों को किया जागरूक
बैकुंठपुर।
सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति समझ बढ़ाने के लिए यातायात विभाग ने स्थानीय बाजारों व प्रमुख मार्गों पर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राइविंग और यातायात संकेतों की जानकारी दी गई।
एस पी कोरिया के निर्देश पर विभाग के यातायात प्रभारी बीरबल राजवाडे के नेतृत्व में बैकुंठपुर, पटना, चरचा, बचरापोड़ी, कूड़ेली व सोनहत सहित जिले के बाजारों में जाकर यातायात विभाग द्वारा लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
विभाग के द्धारा चार पहिया एवं दोपहिया चालकों को हमेशा हेलमेट पहनने और चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का उपयोग करने की सख्त सलाह दी गई। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने और तय गति सीमा में ही गाड़ी चलाने का आग्रह किया गया। कम उम्र के बच्चों को वाहन न देने की अपील किया गया।
यातायात प्रभारी बीरबल राजावाडे ने कहा कि लोगो को वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करेे, निर्धारित गति सीमा का पालन, दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठे, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, शराब पीकर गाड़ी न चलाने और नाबालिगों द्वारा वाहन न चलाए । उन्होने यातायात संकेतों और नियमों का पालन करने के लिए भी प्रेरित किया। यातायात नियमों का पालन केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के प्रति नैतिक जिम्मेदारी भी है।
उन्होने बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय रहते अस्पताल पहुंचाना महत्वपूर्ण है। आमजन बिना किसी भय या संकोच के घायल व्यक्ति की सहायता कर सकते हैं। योजना के अंतर्गत उपलब्ध प्रावधानों और सड़क दुर्घटना पीड़ितों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से संचालित व्यवस्था की भी जानकारी दी गई।
यातायात प्रभारी ने अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें। साथ ही, अपने परिवार, मित्रों और समाज के अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना और सुरक्षित यातायात व्यवस्था स्थापित करना है। कोरिया पुलिस ने जिले वासियों से यातायात नियमों का पालन करने, सुरक्षित रहने और दूसरों को भी सुरक्षित रहने के लिए प्रेरित करने की अपील की है।


+ There are no comments
Add yours