पखवाडे भर पहले हुई बाईक चोरी के बाद उठाया कदम

बैकुंठपुर।

पखवाड़े भर पूर्व जिला अस्पताल बैकुंठपुर से बाइक चोरी की घटना के बाद मामला उठने पर जिला अस्पताल अधीक्षक डॉ आयुष जायसवाल ने हमसे कहा था कि जल्द ही जिला अस्पताल में अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे । उन्होंने बताया कि जिन चिन्हित जगहो पर सीसीटीवी कैमरे नहीं थे वहां पर नये सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इस दौरान जिला अस्पताल में वर्तमान में 16 सीसीटीवी कैमरे कार्य कर रहे है जिसे अस्पताल की हर ओर निगरानी की जा रही है।

गड़बड़ी की तो कार्रवाई

अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ वायस रिकार्डर भी लगाए गए हैं। ऐसे में कई गलत गतिविधियो पर नजर रखने के अलावा अभद्रता किया तो सबकुछ पकड़ में आ जाएगा। फिर कार्रवाई में सुविधा रहेगी ।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours