बैकुंठपुर।
प्रदेश के नगरिय प्रशासन मंत्रालय के द्वारा बड़े पैमाने पर नगरिय निकायों में फेरबदल की गई है जिसका असर जिले के दोनों नगरिय निकायों में देखने को मिल रहा है। आदेश में कोरिया जिले के दोनों नगरिय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को बदल दिया गया है। बैकुंठपुर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी मनीष वारे का ट्रांसफर नगर पंचायत कसडोल में किया गया है वहीं पर शिवपुर चरचा के मुख्य नगर पालिका अधिकारी नेतराम रत्नेश का तबादला नगर पंचायत परपोडी के लिए किया गया है ।
दूसरी ओर अंजना वाईक्लिप को मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत नईलेदरी से बैकुंठपुर एवं वरिष्ठ कुमार ओझा राजस्व निरीक्षक को प्रभारी मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत जरही से नगर पालिका शिवपुर चरचा का प्रभार दिया गया है । कोरिया जिले नवीन नगर पंचायत पटना के लिए प्रभारी सिंकदर सिदार राजस्व उप निरीक्षक नगर पालिका बैकुंठपुर से प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पटना के लिए भेजा गया है।

+ There are no comments
Add yours