बस कंडक्टर करते हैं महिलाओं से बदतमीजी…मनमाने तरिके से गंतव्य के बजाए रास्ते में उतार रहे यात्री

डॉल्फिन बस कंडक्टर ने कलेक्टोरेट और बैकुंठपुर बस स्टैंड आने वाले यात्रियो को खरवत बाईपास चौक में उतारा

बैकुंठपुर।

पश्चिम बंगाल में डॉक्टर की रेप और हत्या के बाद जहां पूरे देश भर में उबाल है वहीं पर इसका असर कोरिया जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में देखने को नहीं मिल रहा है। लगातार ऐसी शिकायते मिल रही है कि मनेन्द्रगढ,़ चिरमिरी, नागपुर सहित अन्य स्थानों से महिला कर्मचारी बैकुंठपुर के कलक्टरेट सहित अन्य विभागो में कार्य करने के लिए प्रतिदिन जिला मुख्यालय बैकुंठपुर आते हैं किंतु बस कंडक्टर कई बार इन लोगों को बीच रास्ते पर ही छोड़कर बाईपास सड़क से निकल जाते हैं। जबकि गुरुवार को एैसे ही मामले में बस कंडक्टर ने वाद विवाद के बाद बैकुंठपुर आने वाले यात्रियो को दूसरे बस में ठूस कर भेज दिया।
दूर दराज से प्रतिदिन नौकरी करने मुख्यालय बैकुंठपुर आने वालो में अधिकांश महिला यात्री होते हैं जोकि प्रतिदिन इन बसो से सफर करते हैं उन्हें खरवत चौक पर छोड़कर बाईपास सड़क से बस निकल जाती है जिसका विरोध करने पर बस कंडक्टरों द्वारा महिलाओ से बदतमीजी की जाती है । बेहतर होगा जिला प्रशासन ऐसे बस ऑपरेटर से कडाई से निपटे और जिला परिवहन विभाग इस पर संज्ञान लेकर ऐसे बस संचालकों पर कठोर कार्रवाई करें।

क्या बोले जिम्मेदार…..

कोरिया जिले के जिला परिवाहन अधिकारी अनिल भगत से जब इस बात की शिकायत की गई तो उन्होने कहा कि मैं देखवाता हॅू यदि इस तरह की बात हे तो कार्यवाई की जायेगी।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours