पटवारियों ने सख्त कार्रवाई के जवाब में पटवारी संघ जलाई आदेश की प्रतियां…कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने दिया समर्थन
बैकुंठपुर।
कोरिया में पटवारियों ने काम पर लौटने के नोटिस की प्रतियां जलाईं। वहीं कोरिया जिले में भी निलंबन और चेतावनी आदेश की प्रतियां जलाकर विरोध दर्ज कराया गया है। गौरतलब हो कि छत्तीसगढ़ में पटवारी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 13 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। काम पर लौटने का निर्देश न मानने और हड़ताल जारी रखने पर शासन-प्रशासन द्वारा पटवारियों पर निलंबन और नोटिस की कार्रवाई गई है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने पटवारियों के आंदोलन को समर्थन दिया है। फेडरेशन एवं राजस्व पटवारी संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों ने एकजुट होकर शासन के दंडात्मक कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन किया और निलंबन आदेश की प्रतियां जलाया।

इससे पूर्व कोरिया जिले के में पटवारी 50 हड़ताल में बैठे थे साथ ही संघ के जिला अध्यक्ष भरत यादव को निलंबित करने के बाद तहसील अध्यक्ष को भी निलंबित किया गया । जबकि जिले के चारो तहसीलो के पटवारियो को ब्रेक इन सर्विस किया गया है यह आदेश संबधित क्षेत्र के एसडीएम के द्धारा दिया गया।
कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने दिया समर्थन
छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर 2026 से राजस्व पटवारी संघ की चार सूत्रीय मांगों को लेकर चल रही अनिश्चितकालीन हड़ताल को कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ आर आई-राजस्व निरीक्षक संघ का भी समर्थन मिल गया है। पटवारी संवर्ग से राजस्व निरीक्षक के पद पर विभागीय पदोन्नति, वेतन विसंगति दूर करना, फसल सत्यापन के लिए पीवी ऐप से आ रही व्यावहारिक व तकनीकी समस्याओं का समाधान करना और पटवारियों पर की गई दंडात्मक कार्रवाई को निरस्त करना।
वर्जन…….
शनिवार को नोटिस जारी कर रविवार को सस्पेंड किया गया । शासन बात नहीं करना चाह रही है और हमारी आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है।
भरत यादव, जिला अध्यक्ष, राजस्व पटवारी संघ, कोरिया




+ There are no comments
Add yours