न्यू लाईफ में बीएससी, पोस्ट बेसिक एवं एमएससी नर्सिंग प्रवेश 02 नवम्बर से आनलाइन प्रारंभ
आनलाइन आवेदन हेतु डीएमई ने जारी की समय सारणी
स्वास्थ्य के क्षेत्र में बेहतर, राज्य व केन्द्र सरकार से मान्यता प्राप्त
बैकुंठपुर।
जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग द्वारा बीएससी, पोस्ट बेसिक एवं एमएससी नर्सिंग कोर्स हेतु पात्र उम्मीदवारों की आनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रांरभ की जाऐगी। संचालनालय चिकित्सा शिक्षा क्षा (डीएमई) के आदेशानुसार तिथि, 02 नवम्बर से प्रारंभ होकर 08 नवम्बर तक आनलाइन भरी जायेगी। संचालक चिकित्सा शिक्षा छ0ग0 के निर्देषानुसार बीएससी, पोस्ट बेसिक एवं एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु आनलाइन आवेदन सूचना शैक्षणिक सत्र ्2026-27 के लिए प्रदेष के शासकिय एवं निजी नर्सिंग माहाविद्यालयों में संचालित बीएससी, पोस्ट बेसिक एवं एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु व्यापम द्वारा प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया गया, जिसके परिणाम भी घोषित हो चुके हैं, जिसकी प्राप्तांक की प्रावीण्यतानुसार आबंटन किया जायेगा।
न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुंठपुर के द्वारा नर्सिंग पाठ्यक्रम उपरान्त बेहतर भविष्य के संबंध में अवगत कराया गया कि, वर्तमान में नर्सिंग की शिक्षा एक बेहतर विकल्प है, जो कोरिया जिले में ही रहकर प्राप्त किया जा सकता है एंव रोजगार की शत् प्रतिशत गारंटी देता है। आज देश दुनिया में जितनी तेजी से नए-नए हॉस्पिटलों का निर्माण हो रहा है, बीमारी एवं मरीजों की संख्या बढ़ रही है। वर्तमान में ज्यादा से ज्यादा नर्सिंग पदों पर भर्ती हो रही है। बीएससी नर्सिंग उपरान्त पीजी, एमएससी नर्सिंग कोर्स किया जा सकता है। बीएससी नर्सिंग में प्रवेश हेतु हायर सेकेण्डरी शिक्षा उपरांत बायोलॉजी संकाय के विद्यार्थियों के द्वारा चार वर्षीय, आठ-सेमेस्टर कोर्स किया जा सकता है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल के संदर्भ से जारी संशोधित बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम के संबंध में सूचना प्रदान की गयी है। बीएससी नर्सिंग कोर्स में प्रवेश लेने हेतु शासन द्वारा बायोलॉजी संकाय विषय अनिवार्य है।
जीएनएम उर्त्तीण अभ्यर्थी दो वर्षीय पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम हेतु पात्र है। बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम में रूचि रखने वाले आवेदक को छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग, रायपुर छ0ग0 के द्वारा सत्र 2026-27 में व्यापम द्वारा आयोजित पीएनटी प्री नर्सिंग टेस्ट परीक्षाओं के प्राप्तांको के आधार पर किया जाएगा। नर्सिंग पाठ्यक्रम पूर्ण करने उपरान्त शासकीय, अर्धशासकीय, एनजीओ, इंडस्ट्रीयल नर्स, आर्म्ड फोर्स, ड्रग कंपनी, कम्यूनिटी हेल्थ नर्सेस, क्लिनिक केयर सेंटर, काउंसलिंग सेंटर एवं नर्सिंग संस्थान में शैक्षणिक – सैद्धांतिक एवं ब्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु रोजगार की प्रचुर संभावनाए है।
न्यू लाईफ हेल्थ एण्ड एजुकेशन द्वारा संचालित न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग, बैकुंठपुर, जिला-कोरिया में विगत वर्षाे से उतीर्ण विद्यार्थीयों को रोजगार शासकीय, निजी एवं जॉब प्लेसमेन्ट एसईसीएल-साउथ इस्टर्न कोल फिल्ड लिमिटेड, अन्तर्गत संचालित विभिन्न हॉस्पिटल्स एवं डिस्पेन्सरी में स्टॉफ नर्स के पदों पर हुआ है। न्यू लाईफ इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग इंडियन नर्सिंग काउंसिल दिल्ली, से उपयुक्तता, छ0ग0 शासन, नर्साे के पंजीयन हेतु स्टेट नर्सिंग काउंसिल रायपुर से मान्यता एवं आयुष विश्वविद्यालय से सम्बद्धता प्राप्त है।




+ There are no comments
Add yours