आतंकवादियो से निपटने कोरिया पुलिस किया अभ्यास…….

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

पुलिस स्मृति दिवस सप्ताह के अंतर्गत रक्षित केंद्र, बैकुंठपुर में आपातकालीन परिस्थितियों में आतंकवादी गतिविधियों को नियंत्रित करने एवं उनसे प्रभावी ढंग से निपटने के उद्देश्य से मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान आतंकवादी गतिविधियों जैसी आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई, सुरक्षा व्यवस्था, समन्वय एवं बचाव संबंधी प्रक्रियाओं का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। इसका उद्देश्य पुलिस बल की तत्परता, कार्यकुशलता एवं आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी प्रतिक्रिया क्षमता को मजबूत करना था।

कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक श्यामलाल मधुकर, रक्षित निरीक्षक नितिश आर. नायर एवं सूबेदार सुनील खुटे सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मॉक ड्रिल के सफल आयोजन में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours