केबल तार चोरी में पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

जिले के पटना में केबल तार चोरी के प्रकरण में थाना पटना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। पुलिस ने बताया कि जिले के आपराधिक क्षेत्रो में चोरी एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना पटना पुलिस द्वारा केबल तार चोरी के प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपियों की संलिप्तता उजागर की गई तथा चोरी गए तांबे के तार की बरामदगी की कार्रवाई की गई।

मामले में आरोपियों द्वारा केबल तार काटकर चोरी करने की घटना को अंजाम दिया गया। विवेचना के दौरान प्राप्त जानकारी एवं साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनसे पूछताछ की गई। पूछताछ में चोरी किए गए केबल तार को काटकर अलग-अलग स्थानों पर ले जाने तथा उसे बेचने संबंधी तथ्य सामने आए। आरोपियों के बताए अनुसार चोरी गए तांबे के तार की बरामदगी की गई। चोरी के माल को बेचकर प्राप्त राशि आपस में बांटने के संबंध में भी विवेचना की गई।

गिरफ्तार आरोपियो में राजकुमार अगरिया, पिता गणेश अगरिया, निवासी कस्केला, जिला सूरजपुर, विजय अगरिया, पिता महेश अगरिया, निवासी कस्केला, जिला सूरजपुर, प्रकरण में दोनों आरोपियों के विरुद्ध उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर वैधानिक कार्रवाई की गई। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया तथा न्यायिक रिमांड की कार्रवाई की गई। प्रकरण में चोरी गए माल की बरामदगी एवं घटना से संबंधित अन्य तथ्यों के संबंध में विवेचना की गई।

पुलिस टीम ने तत्परता एवं सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान, गिरफ्तारी एवं चोरी के माल की बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कोरिया पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करती है कि चोरी अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। चोरी का सामान खरीदने या अपराधियों को संरक्षण देने से बचें तथा अपराध नियंत्रण में पुलिस का सहयोग करें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours