क्षमता से अधिक यात्री बैठाया तो अब खैर नही. कोरिया कलेक्टर दिए कार्रवाई के निर्देश
अपार आईडी का कार्य लंबित होने पर डीईओ से नाराज हुई कलेक्टर ——- सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समय और गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश
बैकुंठपुर।
कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही सेवा सेतु, जनदर्शन और अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में समुचित निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
कलेक्टर ने जिला परिवहन अधिकारी को बसों, ऑटो सहित यात्री वाहनों की नियमित जांच करने तथा क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस एवं परिवहन विभाग के अधिकारियों को शराब अथवा अन्य मादक पदार्थों के सेवन के बाद वाहन चलाने वालों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा। साथ ही तेज गति और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सुघ्घर छत्तीसगढ़ पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कृषि एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ किसान सम्मान निधि के पंजीयन कार्य को गंभीरता से पूरा करने को कहा।
बैठक में मुख्यमंत्री की घोषणाओं से संबंधित कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने इन कार्यों की विस्तृत प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने न्यायालयीन प्रकरणों में समय पर जवाब-दावा प्रस्तुत करने को कहा, ताकि प्रकरणों के निराकरण में विलंब न हो।




+ There are no comments
Add yours