कांग्रेस का वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान 1 नवंबर को, देवाशिष पटनायक ने बैकुंठपुर में उठाए चुनावी प्रक्रिया पर सवाल

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर को होने वाली वोट चोर, गद्दी छोड़ महारैली की तैयारियों के तहत मंगलवार को बैकुंठपुर के राजीव भवन में कांग्रेस के पत्रकारवार्ता में एआईसीसी पर्यवेक्षक देबासिस पटनायक एआईसीसी सचिव एवं छत्तीसगढ़ सह-प्रभारी जरिता लैतफलांग कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत एवं पीसीसी पर्यवेक्षक, पूर्व विधायक डॉ. प्रीतम राम की उपस्थिति में हुआ।

पत्रकार वार्ता में देबासिस पटनायक ने मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं, कुछ राज्यों में मतदाताओं की संख्या में अचानक हुई वृद्धि और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर पार्टी की चिंताएं रखीं।

पटनायक ने कहा कि वोट चोरी किसी एक चुनाव या राज्य तक सीमित मुद्दा नहीं, बल्कि लोकतंत्र और नागरिकों के मताधिकार से जुड़ा सवाल है। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर वोट चोरी और संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग से सत्ता में बने रहने का आरोप लगाया। उनके अनुसार, बैकुंठपुर में भी चुनावी प्रक्रिया और नतीजों पर सवाल उठना स्वाभाविक है और उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर कांग्रेस लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक आवाज उठा रही है। पटनायक ने निष्पक्ष चुनाव, पारदर्शी मतदाता सूची और स्वतंत्र चुनाव आयोग को लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची या चुनाव आयोग की विश्वसनीयता पर सवाल उठें तो उनका पारदर्शी और निष्पक्ष समाधान होना चाहिए।

महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों में मतदाताओं की संख्या में अचानक हुई वृद्धि के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन सवालों को जनता के बीच ले जा रही है। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन लोकतांत्रिक व्यवस्था में पारदर्शिता तथा मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

चुनाव आयोग की स्वतंत्रता और विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए शर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति प्रक्रिया में बदलाव, वर्ष 2023 के कानून और चुनाव आयुक्तों को दिए गए कानूनी संरक्षण का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इन विषयों पर व्यापक चर्चा और पारदर्शिता जरूरी है।

चुनाव आयुक्तों की शिकायतों की सुनवाई नहीं होने के संबंध में लिखे गए पत्रों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि आयोग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों का उचित जवाब मिलना चाहिए। कांग्रेस की मांग है कि आयोग की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और जनता के बीच उसकी साख बहाल हो।

पटनाक ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत देशभर में जनजागरण किया जा रहा है। विभिन्न जिलों में पत्रकार वार्ताओं के जरिए मतदाता अधिकारों और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े सवाल उठाए जा रहे हैं। बैकुंठपुर की पत्रकार वार्ता भी इसी अभियान का हिस्सा है।

उन्होंने 1 नवंबर की दिल्ली रैली के सफल होने का विश्वास जताते हुए कहा कि बैकुंठपुर से कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इसमें शामिल होंगे। उन्होंने पार्टीजनों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और रैली को सफल बनाने की अपील की।

चुनाव आयुक्तों की शिकायतों की सुनवाई नहीं होने के संबंध में लिखे गए पत्रों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि आयोग की कार्यप्रणाली पर उठ रहे सवालों का उचित जवाब मिलना चाहिए। कांग्रेस की मांग है कि आयोग की स्वतंत्रता, निष्पक्षता और जनता के बीच उसकी साख बहाल हो।

पटनायक ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के तहत देशभर में जनजागरण किया जा रहा है। विभिन्न जिलों में पत्रकार वार्ताओं के जरिए मतदाता अधिकारों और चुनावी पारदर्शिता से जुड़े सवाल उठाए जा रहे हैं। बैकुंठपुर की पत्रकार वार्ता भी इसी अभियान का हिस्सा है।

उन्होंने 1 नवंबर की दिल्ली रैली के सफल होने का विश्वास जताते हुए कहा कि वाराणसी से कांग्रेस के नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में इसमें शामिल होंगे। उन्होंने पार्टीजनों से अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और रैली को सफल बनाने की अपील की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, पीसीसी सदस्य योगेश शुक्ला, वरिष्ठ नेता वेदांती तिवारी, कांग्रेस उपाध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व विधायक गुलाब कमरों, कांग्रेस कोषाध्यक्ष अशोक जायसवाल, उपाध्यक्ष भूपेंद्र यादव, बैकुंठपुर नपा उपाध्यक्ष आशीष यादव, शिवपुर-चरचा के पूर्व नपाध्यक्ष लालमुनि यादव, बैकुंठपुर नपा की नेताप्रतिपक्ष अनपूर्णा सिंह सहित बडी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours