यातायात विभाग का नकारापन…….बैकुंठपुर शहर की हर चौक चौराहे लावारिस…….जाम से शहरवासी परेशान
बैकुंठपुर।
बार-बार अतिक्रमण विरोधी अभियान के बावजूद शहर की यातायात व्यवस्था दुरुस्त होने का नाम नहीं ले रही है। अभियान खत्म होते ही फिर से अतिक्रमणकारी उसी स्थान पर कब्जा कर लेते हैं। शहर के जाम को खत्म करने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियो दिखावे की कोशिस ही रही हैं। बैकुंठपुर की मुख्य सडक सकरी होने के बावजूद सड़क की 10 फिट चौड़ी पटरी पर लगाने की दुकानदारों की मनमानी के कारण शहर के हर तरफ वाहनों की पार्किंग सड़क पर हो रही है। जिसके कारण जाम लग रहा है। जाम से पैदल भी निकलना मुश्किल हो जाता है।
इसी तरह से अधिकांश इलाके में स्थाई दुकानदारों और व्यवसायिक काम्पलेक्स मालिकों की ओर से पटरी पर कब्जा कर लिया गया है। जो पटरी खाली भी पड़ी है उस पर भी दुकानदारों की मनमानी के कारण यहां भी आठ से 10 फिट की पटरी पर दुकानें सजा दी जाती है। इससे अधिकांश रोजमर्रा के खरीदारों के वाहनों की पार्किंग सड़क पर ही हो रही है।
शहर का फैव्वरा चौक पर नो पार्किंग होने के बावजूद सड़क पर वाहनों की पार्किंग की जा रही है। जिस कारण प्रतिदिन यहा पर जाम लगा रहता है। यातायात विभाग के नाकामी के कारण यहा पर बडी संख्या में सड़क पर वाहनों की पार्किंग के कारण जाम लग रहा हैं।
नगर के चौक इलाके की हर सडक पर दुकानदारों सुबह से लेकर शाम तक कब्जा रहता है। लेकिन स्थाई दुकानदारों के सामने वाहनों के पार्किंग के लिए जगह ही नहीं होने से सड़क पर ही वाहनों की पार्किंग हो रही है। सड़क पर वाहनों की पार्किंग के दौरान यातायात पुलिस के द्धारा चालान नही होने के कारण सड़क पर कब्जा बना रहता है।
त्योहारी सीजन के कारण बाजारों में खरीदारी करने वालों की भारी भीड़ है, लेकिन पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने से लोग मुख्य सड़कों पर ही वाहन खड़ा कर रहे हैं। शहरों के मुख्य मार्गों और चौराहों के आसपास अवैध अतिक्रमण व दुकानों के सामान बाहर फैले होने से सड़कें संकरी हो गई हैं।




+ There are no comments
Add yours