शुक्रवार को भी जारी रहेगा बारिश……..गुरुवार को लोगो को डारावनी तूफान से मिली राहत……फसल भीगने से किसान परेशान
चक्रवात अर्नब के प्रभाव से लगातार बारिश……..स्कूल बंद
बैकुंठपुर।
बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवात अर्नब का प्रभाव कोरिया जिले में भी देखने को मिल रहा है। कई जिलें में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है मौसम विभाग ने उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के कोरिया समेत सभी जिलों में लगातार बारिश हो रही से जन जीवन प्रभावित हो गया है। अर्नब तूफान को लेकर सीएम के निर्देश के बाद सभी जिले के कलेक्टर अलर्ट पर है। सुरक्षा को देखते हुए जिलेके सभी स्कूलों में गुरुवार को छुट्टी घोषित की गई । किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की स्थापना किया था। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन विभाग को भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया जा सके। जिले में मध्यम हवाओ के साथ बारिश से लोगो को डाराने वाली तूफान से राहत की सास ली।
जिले में अर्नब तूफान का असर
चक्रवाती तूफान अर्नब के प्रभाव और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों के बाद अब जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में भी एक दिवसीय अवकाश घोषित किया। जिला कलेक्टर के अनुमोदन के बाद जिला शिक्षा अधिकारी जितेन्द्र गुता ने स्कूलों में अवकाश संबंधी आदेश जारी किया वहीं, महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने भी कलेक्टर की स्वीकृति से जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद रखने का आदेश जारी किया ।
शनिवार से मौसम सामान्य होने की उम्मीद
मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार कंे बाद शुक्रवार को जिले में चक्रवाती तूफान अर्नब का प्रभाव बने रहने की संभावना है। इसके बाद शनिवार से मौसम सामान्य होने की उम्मीद है। तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे जिले में ठंडक बढ़ गई है। मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए प्रशासन एहतियाती कदम उठा रहा है। इस दौरान बैकुंठपुर में अधिकतम तापमान 34 डिग्री से गिरकर 23 डिग्री पर पहुॅच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री से गिरकर 19 डिग्री पर पहुॅच गया। तापमान में इस गिरावट ने लोगो को दिन में उनी कपडे पहनने को मजबूर कर दिया।
फसल भीगने से किसान परेशान
लगातार बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है खेतों में कटकर रखी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका से किसान परेशान हैं यदि बारिश का सिलसिला आगे भी जारी रहता है, तो कटी हुई फसलों को सुरक्षित रखना किसानों के लिए चुनौती बन सकता है। किसानों को आशंका है कि बारिश से उनकी मेहनत और उपज को नुकसान हो सकता है। ऐसे में वे जल्द मौसम साफ होने की उम्मीद लगाए बैठे हैं।
जिले में अर्नब तूफान का ऑरेंज अलर्ट
कोरिया जिले में लगातार बारिश हो रही है, जिसको देखते हुए जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बीते 24 घंटों से क्षेत्र में तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया है, वहीं व्यापारियो को भी घरो में समेट कर रख दिया। मौसम की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर था हालांकि किसी प्रकार की भी बडी छति नही होने से जिला प्रशासन ने भी राहत की सांस लिया।




+ There are no comments
Add yours