भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर दी बधाई

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने संस्कृत भाषा के आदि कवि एवं सनातन संस्कृति के अमर ग्रंथ श्रामायणश् के रचयिता महर्षि वाल्मीकि की पावन जयंती के अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं। भाजपा जिला अध्यक्ष देवेन्द्र तिवारी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन और उनकी कृतियाँ मानवता के लिए युगों-युगों तक प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने प्रभु श्री राम के आदर्श चरित्र, सत्य, मर्यादा, धर्म और समरसता के मानवीय मूल्यों को रामायण के रूप में लोकमानस के सामने प्रस्तुत कर समाज को एक शाश्वत दिशा प्रदान की। उन्होंने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जीवन यह दिव्य संदेश देता है कि दृढ़ संकल्प, ज्ञान और साधना के बल पर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाकर परम चेतना और महत्ता को प्राप्त किया जा सकता है। उनका समरसता और समानता का चिंतन आज के समय में समाज को एकजुट रखने और राष्ट्र निर्माण में अत्यंत प्रासंगिक है। उन्होंने आह्वान किया कि हम सभी महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर प्रभु श्री राम के मर्यादा, न्याय और सामाजिक सद्भाव के आदर्शों को अपने आचरण में उतारने तथा एक समरस व सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours