सड़क पर जाम छलकाने वालों के खिलाफ पुलिस कार्यवाई नही होने से चखना सेन्टरो संचालको के हौसले बुलंद

Estimated read time 0 min read

सड़क पर शराब दुकान के बाहर लग रही चखने की दुकान लगातार शराबी हो रहे हैं घायल

मनेन्द्रगढ। एमसीबी

शराब दुकानों के बाहर अवैध रूप से संचालित हो रहे चखना सेंटरों और सड़क पर बैठकर शराब पीने के कारण आए दिन सड़क दुर्घटनाएं, मारपीट और विवाद की घटनाएं सामने आ रही हैं। शराब दुकानों के पास खुले में बैठने और नशे की हालत में वाहन चलाने से राहगीरों और खुद शराब पीने वालों के साथ लगातार हादसे हो रहे हैं।

एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ में सरकारी शराब दुकानों के पास चखना सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। शराब दुकान मुख्य सड़कों पर स्थित है। इसके चलते चखना सेंटर के बाहर सड़क पर रोजाना शराबियों की भीड़ लगी रहती है। ग्राहकों के नाम से चखना सेंटर संचालक आपस में ही लड़ रहे हैं। यहा के शराब दुकान के पास चखना सेंटर संचालक अपास में विवाद हो गया।

यहा के चखना सेंटर चलाने के कोई आदेश नहीं है। इसके बावजूद आबकारी विभाग दुकान संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। दुकानों में दिन हो या रात शराबी बैठकर शराब पीते हैं। संबंधित थानों के पुलिसकर्मी भी दुकान संचालकों पर मेहरबान रहते हैं। आबकारी विभाग के जिम्मेदार अफसर कहते जरूर हैं कि आबकारी एक्ट में चखना सेंटर का कोई प्रविधान नहीं है। इसके बावजूद उनकी नाक के नीचे संभागीय मुख्यालय के शराब दुकानों परिसर में अवैध चखना सेंटर संचालित हैं।

प्रभावशाली लोगों के करीबी ही चखना सेंटर संचालित कर रहे हैं। राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं करती है। दूसरी ओर आबकारी के अफसर भी कार्रवाई की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं। सीपत स्थित शराब दुकान मुख्य सड़क किनारे स्थित है। सड़क पर ही चखना सेंटर संचालित हो रहा है। इसके कारण शराबी सड़क पर बैठकर शराब पीते हैं। कई बार यहां दुर्घटना भी हो चुकी है।

इसके बावजूद पुलिस विभाग चखना सेंटर को हटवाने के लिए कोई प्रयास नहीं करती है। शाम होते ही सड़क पर शराबियों की भीड़ लगी रहती है। आने जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी होती है। कई शराबी तो वाहन चालकों स्कवाकर मारपीट तक करते हैं। यहां सुबह से लेकर देर रात तक शराबियों की लाइन लगी रहती है। शराब पीकर लोग सड़क पर खड़े होकर हंगामा मचाते हैं। वाहन चालकों को रोकवाकर दुर्व्यवहार करते हैं। शिकायत करने के बाद भी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours