कोरिया में नवनियुक्त पदाधिकारियों का जोरदार स्वागत, फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

ओबीसी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश साहू एवं कोरिया के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष रविशंकर राजवाड़े के कोरिया आगमन पर ओबीसी वर्ग के लोगों ने कोरिया मिलेट्स में जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अतिथियों को फूल-माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। यह स्वागत कार्यक्रम देवधारी यादव के आतिथ्य में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन ओबीसी महासभा के प्रदेश सचिव कृष्ण प्रजापति तथा जिला महासचिव ईश्वर राजवाड़े के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर ओबीसी महासभा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जवाहरलाल राजवाड़े, हीरालाल साहू, विजय चक्रधारी, मोहन यादव, कृष्ण कुमार राजवाड़े जमींदार, रामसाय राजवाड़े, जमुना प्रसाद राजवाड़े, छत्रपाल राजवाड़े, भूपेंद्र कुमार, रामेश्वर बघेल, देव कुमार, अंकितेश, ललित कुमार, हेमंत राजा, सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग मौजूद थे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए सभी को एकजुट होकर समाज हित में कार्य करना होगा।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours