बैकुंठपुर।
प्रदेश में पहली बार गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। स्टेट और डिस्ट्रिक्ट टॉपर को 51 हजार रुपए का कैश प्राइज मिलेगा। जिसका पंजीयन 15 अक्टूबर तक चलेगा। जबकि परिक्षा का आयोजन दिसम्बर में किया जायेगा। परिक्षा का आयोजन राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति कर रही है, जिसमें स्कूल और कॉलेज स्टूडेंट्स पार्टिसिपेट करेंगे।
परीक्षा का उददेश्य बताते हुए रेवा यादव ने बताया कि इस आयोजन का प्रमुख उद्देश्य स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों के बीच गाय के प्रति नॉलेज देना है। वर्तमान पीढ़ी को गाय का धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व समझाना है। कहीं ना कहीं समाज गो पालन से दूर हो रहा है, जिसके कारण गाय को लावारिस सड़कों पर छोड़ा जा रहा है। इससे रोज सैकड़ों सड़क दुर्घटनाएं घट रही हैं।
इस अभियान में परीक्षा के साथ-साथ, स्कूलों में गाय के महत्व की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, सेमिनार, व्याख्यान होंगे। उन्होंने बताया कि गाय के सभी विषयों को लेकर आने वाले पांच महीने व्यापक जन जागरण अभियान संस्था के द्वारा चलाया जाएगा। इस अभियान में परीक्षा के साथ-साथ, स्कूलों में गाय के महत्व की प्रदर्शनी, सेमिनार, व्याख्यान, गौ सेवा संगम सहित विविध आयोजन किए जाएंगे। इस आयोजन के माध्यम से प्रदेश के घर-घर संपर्क कर गौमाता का महत्व समाज को बताया जाएगा।
इस तरह करा सकते हैं पंजीयन
परीक्षा के आयोजन से जुड़े लोग हर स्कूल-कॉलेज में जाएंगे। रजिस्ट्रेशन के बारे में बच्चों को बताएंगे। एक किताब भी बच्चों को दी जाएगी। ये किताब गाय से जुड़ी नॉलेज पर आधारित है। इसी किताब से जुड़े सवाल परीक्षा में पूछे जाएंगे। स्टूडेंट्स के रजिस्ट्रेशन के लिए 50 से 100 रुपए फीस तय की गई है।
दो चरणो में होगी परिक्षा
विद्यालय एवं महाविद्यालय स्तर पर आयोजित यह परीक्षा 11 दिसंबर को पूरे प्रांत में एक साथ होगी। प्रदेशभर से पांच लाख विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षाओं में हर श्रेणी में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली प्रतिभागियों को 12 जनवरी को आयोजित प्रदेश स्तरीय गौ सेवा संगम कार्यक्रम में पुरुस्कृत किया जाएगा।

+ There are no comments
Add yours