पार्षदो से बोल भाजपा जिलाध्यक्ष वार्डों में जाएँ और समस्याओं का तुरंत करें समाधान

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

नगर पालिका परिषद् बैकुंठपुर क्षेत्र के भाजपा पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी, मण्डल अध्यक्ष अनिल खटिक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेष शिवहरे मुख्य रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी ने सभी जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने वार्डों में नियमित रूप से जाएँ और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनता से सीधा संवाद स्थापित करना ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुँचाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। इससे आम जनता को योजनाओं का लाभ मिलेगा और सरकार की नीतियों की जानकारी भी लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचेगी। बैठक में नगर विकास, स्वच्छता, पेयजल, सड़क मरम्मत सहित विभिन्न जनहित मुद्दों पर चर्चा की गई। साथ ही सभी जनप्रतिनिधियों को आह्वान किया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर करें।

बैठक में प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष बसंत राय, जिला मीडिया प्रभारी तीरथ राजवाड़े, जिला कार्यालय मंत्री मंजू जिवनानी, पूर्व नपा उपाध्यक्ष भानूपाल, वरिष्ठ नेता मनोज गुप्ता, सोशल मीडिया प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनालाल राजवाड़े, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रखर गुप्ता, महिला मोर्चा जिला मंत्री आँचल सिंह परमार, आईटी सेल संयोजक हरिओम साहू, जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी ममता साहू, सुदीप सोनी,पार्षद अवधेश सिंह, अभिनेन्द्र चंदेल, लक्ष्मी गुप्ता, सुनील सिंह, रंजीत सिंह, संतोष राजवाड़े, परवेज आलम, रजनीश गुप्ता, शरद कुमार, महेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सोनी, सौरभ दुबे, गीतेन्द्र, दुर्गा प्रसाद, राधा गिरी, आशा काशी, तोता रानी सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

मन की बात का आयोजन हर बूथ में हो

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आगामी 29 मार्च को हर बूथ या वार्ड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुनने की व्यवस्था संगठन पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहकर नगरवासियों को शामिल करें।

6 अप्रैल को मानस भवन में पार्टी मनाएंगे स्थापना दिवस

बैकुंठपुर मण्डल द्वारा 6 अप्रेल को मानस भवन में भव्य स्थापना दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। उसी दिन समाज के प्रबुद्ध जन, वरिष्ठ कार्यकर्त्ता एवं हितग्राहियों के साथ संवाद कार्यक्रम का भी आयोजन निश्चित किया गया।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours