जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ

Estimated read time 1 min read

बैकुंठपुर।

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले में शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ मंगलवार को ग्राम ओडगी स्थित टीकाकरण केंद्र में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी रहीं, जिन्होंने अभियान की शुरुआत की।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि यह अभियान 17 मार्च से 21 अप्रैल 2026 तक जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत 9 माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन-ए सिरप पिलाया जाएगा तथा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आयरन एवं फोलिक एसिड (आईएफए) सिरप वितरित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान एनीमिया की जांच, स्तनपान संबंधी जागरूकता गतिविधियां तथा ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस एवं टीकाकरण सेवाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा। अभियान निर्धारित तिथियों 17, 20, 24, 27 और 30 मार्च तथा 2, 7, 10, 17 एवं 21 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नजदीकी टीकाकरण केंद्र में लाकर इस अभियान का लाभ दिलाएं। इस अवसर पर जिला टीकाकरण अधिकारी, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours