जिले में बढती गौ तस्करी को लेकर गौसेवा आयोग के अध्यक्ष प्रशासन से हुए खफा

Estimated read time 0 min read

जिलाध्यक्ष रेवा यादव बोले जिले के सोनहत तहसील से लगातार मध्यप्रदेश भेजे जा रहे हैं जिसे किस भी किमत बर्दास्त नही किया जायेगा। उन्होने आम जनो से अपील करते हुए सहयोग की मांग किया है।

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले में गौ तस्करी की लगातार बढ़ती घटनाओं पर जिला गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष रेवा यादव ने कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जिले में गौ तस्करी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सोनहत तहसील में बढते गौ तस्करी पर उन्होने अपनी नाराजगी जताते हुए कहा कि जिले में गौ तस्कर पूरी तरह सक्रिय हैं और रात के अंधेरे में पिकअप व अन्य छोटे वाहनों में भरकर गौ वंशों को छत्तीसगढ़ से मध्य प्रदेश सहित बाहरी राज्यों में ले जाकर बेच रहे हैं। उन्होने कहा कि कटगोडी और सोनहत के कई गॉवो से पुलिस के अनदेखी के कारण रामगढ और केल्हारी के रास्ते मध्य प्रदेश भेजा जा रहा है।

उनका कहना था कि इससे गौवंश की सुरक्षा खतरे में है और सामाजिक माहौल भी प्रभावित हो रहा है। हाल के दिनों में गौ तस्करों की बढ़ती सक्रियता से आमजन में रोष है। गौ तस्करी में लिप्त लोगों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। संगठन ने क्षेत्र में नियमित निगरानी, सघन चेकिंग अभियान और त्वरित पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया, ताकि गौ तस्करी पर प्रभावी अंकुश लग सके। संगठन ने इस बात पर भी जोर दिया कि गौ सेवा और गौ संरक्षण केवल धार्मिक ही नहीं, बल्कि एक सामाजिक दायित्व भी है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए और पुलिस प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए ठोस कदम उठाने की अपेक्षा की।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours