बीती शाम हुई बारिश के बाद दिनभर गर्मी और उमस से निकला दम, सडके हुई सूनी…शाम तक फिर बिगडा मौसम
बैकुंठपुर।
शनिवार की शाम को जिले में हुई बारिश और तेज हवाओं के बाद, रविवार को दिनभर चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। बैकुंठपुर सहित जिले भर में मौसम के इस बदलते मिजाज के पीछे पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय मौसम प्रणालियाँ बताई जा रही हैं, जिसके कारण उमस का स्तर काफी ज्यादा बना हुआ है। रविवार को बैकुंठपुर का सप्ताहिक बाजार होने के बावजूद दोपहर में सडके और बाजार सूना नजर आया। सुबह से ही चिलचिलाती धूप रही। दोपहर तक उमस इतनी अधिक थी कि दम घुटने जैसी स्थिति महसूस हुई।
इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रहा। आने वाले 5 दिनों में यह 40 डिग्री से नीचे बना रहेगा। से ऊपर जा सकता है। विभाग की माने तो आने वाले दिनो में दिन की गर्मी के बाद शाम को हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ना संभावित है। जिले में अगले 4-5 दिनों तक मौसम का ऐसा ही मिलाजुला मिजाज रहेगा। दिन में तीखी धूप और उमस, और शाम/रात में तेज हवाओं लगभग 40-60 किमी/घंटा के साथ बारिश की चेतावनी है। बताया जा रहा है कि इसके बाद, जब यह सिस्टम कमजोर होगा, तो पारा तेजी से ऊपर चढ़ेगा और भीषण लू जैसी स्थिति बन सकती है।

+ There are no comments
Add yours