विशिष्ट अतिथि के तौर पर होना मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण-डॉ. रामेश्वर शर्मा

Estimated read time 1 min read

श्लोक ध्वनि फाउंडेशन के तत्वावधान में वरिष्ठ शिक्षाविद्, साहित्यकार एवं पूर्व कुलपति आचार्य प्रो. ए. डी. एन. वाजपेयी का विदाई एवं सम्मान समारोह सोमवार शाम प्रार्थना भवन, नेहरू चौक, बिलासपुर में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने वाले बैकुंठपुर निवासी डॉ. रामेश्वर शर्मा ने समारोह को अपने जीवन का अविस्मरणीय क्षण बताया। विदित हो कि वर्तमान में श्री शर्मा जीपीएम जिले में मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी के तौर पर अपनी सेवा दे रहें हैं। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए श्री शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम साहित्यकारों, शिक्षाविदों, प्राध्यापकों एवं नागरिकों ने आत्मीयता के साथ उनका सम्मान किया। समारोह में आचार्य वाजपेयी ने अपनी प्रतिनिधि रचनाओं का पाठ कर उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

उन्होंने कहा कि इस आयोजन केवल एक सम्मान समारोह नहीं, बल्कि क्षेत्र की ओर से व्यक्त कृतज्ञता है, जो बताता है कि सम्मानित होने वाले ने अपने कार्यों से कितनी बड़ी पूंजी अर्जित की है। उनके कार्यों को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है। कार्यक्रम में अन्य अतिथियो डॉ. वीरेंद्र कुमार सारस्वत, कुलपति, पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, संजय दुबे, संचालक, सीएमडी कॉलेज बिलासपुर, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. तारणीश गौतम, श्लोक ध्वनि फाउंडेशन के संस्थापक सदस्य सुमित शर्मा उपस्थित रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours