श्रीराम कथा में शामिल हुए भाजपा नेता राहुल खटीक

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

गोदरीपारा चिरमिरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री स्टेडियम में श्रीराम कथा के अंतिम दिवस में भाजपा युवा नेता राहुल खटीक ने सम्मिलित होकर परम पूज्य जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा और त्याग का भावपूर्ण वर्णन सुना। कथा के उपरांत भव्य आरती में शामिल होकर परम पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रभु श्रीराम से समस्त प्रदेशवासियों के कल्याण के लिए मंगलकामना की।

भक्तिभाव से परिपूर्ण वातावरण में नौ दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिवस पर श्रद्धा और भक्ति का अदभुत संगम देखने को मिला। बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों से श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इस कथा को दिव्य और भव्य बना दिया। परम पूज्य गुरुदेव के सानिध्य में आयोजित यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि सांस्कृतिक एकता,धार्मिक चेतना, भक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने वाला रहा। राहुल खटीक ने आयोजन समिति अच्छी मैंनेजमेंट के लिए बधाई एवं शुभकामनायें दिया

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours