पंचायत उप निर्वाचन के लिए हरी झंडी दिखाकर की गई बस रवाना
बैकुंठपुर जनपद के डुमरिया एवं केनापारा में आठ पंचों और जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 7 में निर्वाचन के लिए उप निर्वाचन होगा
बैकुंठपुर।
कोरिया कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रुक्तिमा यादव तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन में त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2026 के तहत जनपद पंचायत बैकुंठपुर के 11 ग्राम पंचायत में कुल 08 पंच एवं 01 जनपद पंचायत सदस्य का उप निर्वाचन कराए जाने के लिए 23 मतदान दलों का उप जिला निर्वाचन अधिकारी डी.डी मंडावी ने हरी झंडी दिखाकर बस रवाना किया।

गौरतलब हो कि ग्राम पंचायत डुमरिया एवं केनापारा में आठ पंचों और जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 7 में जनपद सदस्य के निर्वाचन के लिए 1 जून को सुबह 7 से 3 बजे तक उप निर्वाचन होना है। जनपद सदस्य एवं पंचों के उप निर्वाचन निर्वाचन के लिए 23 मतदान केंद्र बनाये गए मतदान के पश्चात मतदान केंद्र स्थल पर ही मतगणना किया जायेगा परंतु परिणाम की घोषणा खंड मुख्यालय पर रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा किया जाएगा।
मतदान दलों को सामग्री वितरण स्थल पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, उमेश पटेल, रिटर्निंग ऑफिसर शुभ कोसले, सहायक रिटर्निग ऑफिसर ए.पन्ना, सेक्टर मजिस्ट्रेट मुखदेव यादव, अभिसार पांडेय, सेक्टरआफिसर डॉ.राकेश शुक्ला, डॉ. शुभम वर्मा, ए. के निराला, एस.के.ओझा एवं उप पुलिस अधीक्षक श्याम मधुकर, डीएसपी राजेश साहू, पंचायत उप निर्वाचन प्रभारी अधिकारी जीएस ध्रुव, रामा निवास उपाध्याय एवं जनपद स्टॉप उपस्थित रहे।




+ There are no comments
Add yours