महिला सरपंच को गाली गलौज करने वाले आरोपी को पुलिस ने घेराबंदी कर पकडा……..एक अन्य तलाश जारी
बैकुंठपुर।
कोरिया जिले के सोनहत में 30 जून को पंच, सरपंच, सचिव की उपस्थिति में पंचायत भवन सोनहत में बैठक की कार्यवाही के दौरान जय करन साहू आकर अपने नीजी बोर का पैसा की मांगने के मामले में सोनहत पुलिस ने कहा कि जिसके जवाब में सरपंच के द्वारा पंचायत के स्वीकृति के बिना पैसा नहीं देने पर आरोपी जयकरन साहू के द्वारा महिला सरपंच को आदिवासी जानते हुए जातिगत गोड गंवार सरपंच बन गई है । इतना कहकर आरोपी के द्धारा महिला सरपंच को मॉ बहन की गंदी-गंदी गाली गलौज व मारपीट करने की धमकी देकर चला गया।

पुलिस ने बताया कि मामले के कुछ समय बाद राजेन्द्र प्रसाद साहू जो पेश से अधिवक्ता है पंचायत भवन में आकर सरपंच, सचिव एवं अन्य पंचो को भी मॉ, बहन की गंदी-गंदी देकर नौगई जैसा जिन्दा जलाकर जान से मारकर खत्म करने की धमकी दिया है। पुलिस ने बताया कि राजेन्द्र प्रसाद साहू थाना सोनहत का गुण्डा बदमाश है कि लिखित आवेदन पर थाना सोनहत में अपराध धारा 296,351(3) बीएनएस एवं 3(1)(आर-एस) एससी/एसटी एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कुर्रे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेशा चौबे के निर्देश पर उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय बैकुंठपुर आशा सेन, थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद पासवान ने कार्यवाही करते हुए सायबर सेल की मद्द से आरोपी के मोबाईल नंबर के लोकेशन के आधार पर घेराबंदी कर आरेापी राजेश प्रसाद साहू पिता बृजलाल साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी ग्राम सोनहत, थाना सोनहत, जिला कोरिया को पकड कर घटना के बारे में पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी राजेन्द्र प्रसाद साहू को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय बैकुण्ंठपुर में पेश कर जेल वारंट बनने पर जेल दाखिल किया गया। जबकि एक अन्य आरेापी का पता तलाश किया जा रहा है, जिन्हे शीघ्र ही गिरफ्तार किया जायेगा।




+ There are no comments
Add yours