नाबालिग आत्महत्या मामले में राष्ट्रीय आयोग ने डीजीपी, प्रमुख सचिव, कलेक्टर व एसपी से तीन दिन में जवाब देने को कहा

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

कोरिया जिले के सुपर बाजार (आईसी मार्ट) के संचालकों की प्रताड़ना से नाबालिग छात्रा के आत्महत्या मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने नोटिस जारी किया। डीजीपी, प्रमुख सचिव ट्राइबल, कलेक्टर एसपी से तीन दिन में जवाब मांगा। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग भारत के संविधान के अनुच्छेद 338 क के अंतर्गत दीवानी न्यायालय की शक्तियों का प्रयोग करने वाला एक संवैधानिक निकाय के द्धारा नोटिस जारी कर 1. प्रमुख सचिव आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, छत्तीसगढ़ शासन 2. पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़ शासन, पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर, 3. कलेक्टर कोरिया एवं पुलिस अधीक्षक कोरिया सं जवाब मांगा गया है। आयोग ने सभी से 03 दिन के अंदर डाक से या वैयक्तिक रूप से उपस्थित होकर या किसी अन्य संचार साधन से संबन्धित आरोपों मामलों और सूचनाओं पर की गई कार्यवाही से संबन्धित सूचना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours