न्याय की मांग………लामबंद आदिवासी समाज ने बेटी को न्याय दिलाने व दोषियों पर सख्त कार्रवाई के लिए एसपी से मिले

Estimated read time 0 min read

बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर (कोरिया) में आदिवासी समाज की बेटी पूजा पैकरा की आत्महत्या प्रकरण में दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं मामले में सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर पूर्व विधायक एवं संरक्षक सर्व आदिवासी समाज गुलाब कमरो के नेतृत्व में सर्व आदिवासी समाज के जिला अध्यक्ष एवं पदाधिकारियों ने कोरिया जिले के कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर अपनी बात रखी और ज्ञापन सौंपा। मुख्य मांगें में एफआईआर में नामजद सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी। आईसी मार्ट के अवैध निर्माण की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा। निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कठोर दंड।

प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन से कहा कि मामले में त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जाए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि समय पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो समाज लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होगा। आदिवासी बेटी को न्याय मिले, दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। विजय सिंह अध्यक्ष सर्व आदिवासी समाज, जिला उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, मनियार सिंह जिलाध्यक्ष कंवर समाज, अमोल सिंह जिलाध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस एमसीबी, जनपद अध्यक्ष बैकुंठपुर उदय प्रताप सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुरेश सिंह, पूर्व नपा अध्यक्ष अशोक जायसवाल, जनपद सदस्य प्रकाश चंद्र पैकरा, डॉ. आर एस चंदे, अमर सिंह, जितेंद्र पैकरा, अविनाश पाठक सुरेश इक्का सहित आदिवासी समाज के पदाधिकारी एवं सदस्यगण एवं समर्थन में अन्य समाज के सदस्य गण शामिल रहे।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours