इंद्रप्रस्थ स्कूल स्कूल में शैलेश शिवहरे ने किया झंडातोलन
बैकुंठपुर।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बैकुंठपुर के जूनापारा स्थित इंद्रप्रस्थ इग्लििश मेडियम हायर सेकंड्री स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत में पूव्र गर पालिका अध्यक्ष शैलेश शिवहरे ने झंडारोहण किया। इसके बाद स्कूल के 1000 छात्र-छात्राओं ने आकर्षक गायन वादन और नृत्य से शमा बांध दिया । इस मौके पर विद्यालय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शैलेश शिवहरे विशिष्ट अतिथि के तौर पर शंकर सुमन मिश्रा विजेंद्र जायसवाल अनीता सिंह मौजूद रहे सहित संस्था के शिक्षक, छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे।
झंडारोहण के बाद बच्चों ने देशप्रेम से जुड़े रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। छात्रो को मुख्य अतिथियो के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शैलेश शिवहरे ने क्षेत्रवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक देश की अखण्डता को बनाए रखने तथा देश-प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देने का संकल्प लें।




+ There are no comments
Add yours