केनापारा में ट्रैक्टर से बैटरी और मोटर पंप चोरी का आरोपी गिरफ्तार
बैकुंठपुर।
जिले में पुलिस सक्रिय नजर आ रही है। क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बैकुंठपुर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया था। यह टीम लगातार संदिग्धों और चोरी गए सामान की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा।
पुलिस द्वारा की गई पूछताछ और कार्रवाई में ग्राम केनापारा स्थित अलग-अलग घरों से ट्रैक्टर की बैटरी और मोटर पंप चोरी करने का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का सामान बरामद कर लिया है। पुलिस ने जानकारी में बताया कि दो अलग अलग मामलो में अपराध क्रमांक 245/26 में धारा 331(4), 305 बीएनएस एवं अपराध क्रमांक 246/26 में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है था। मामले में गिरफ्तार आरोपी नूर अली उर्फ गोलू, पिता अबीर अली, उम्र 31 वर्ष निवासी नरसिंहपुर, बैकुंठपुर कोरिया को रहने वाला है। पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया हरीश राठौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर राजेश साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना बैकुंठपुर पुलिस को चोरी के 02 मामलों को सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल हुई है।




+ There are no comments
Add yours