कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई……चोरी की 03 मोटरसाइकिलों के साथ बालक गिरफ्तार……गत दिनो में बैकुंठपुर के प्रेमाबाग व जामपारा क्षेत्र से चोरी की गई 03 मोटरसाइकिलें बरामद

Estimated read time 1 min read

गत दिनो में बैकुंठपुर के प्रेमाबाग व जामपारा क्षेत्र से चोरी की गई 03 मोटरसाइकिलें बरामद

बैकुंठपुर।

बैकुंठपुर शहर सहित क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी बैकुंठपुर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन कर संदिग्धों और चोरी गए वाहनों की तलाश की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रेमाबाग और जामपारा क्षेत्र से अलग-अलग स्थानों से चोरी हुई कुल 03 मोटरसाइकिलों को बरामद किया। मामले में शामिल विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लेकर माननीय किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहाँ से उन्हें बाल सम्प्रेक्षण गृह, अंबिकापुर भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक जिला कोरिया हरीश राठौर के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुंठपुर राजेश साहू के कुशल मार्गदर्शन में थाना बैकुंठपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के 03 मामलों को सुलझाने में सफलता हासिल की है।

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours