संयुक्त संचालक के सख्ती के बाद नान कोविड कार्यो का जायजा लेने पहुॅचे सीएचएमओ …… पीएचसी सेन्टरो में कर्मियो को रहने दिये निर्देष

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर

गत दिवस कोरिया जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के मददेनजर संयुक्त संचालक के फअकार के बाद जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रामेष्वर शर्मा पीएचसी सेक्टर एवं सेक्सन हेल्थवेलनेस सेंटर तक दौरा किया। जिसमे पीएचसी नगर, बेलबहरा, बिहारपुर, केल्हारी हेल्थ एन्ड वेलनेस सेंटर पेंड्री, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जनकपुर का जायजा लिया। इस दौरान सभी जगह चल रहे सेक्टर बैठक में शामिल हुए ।

जहाँ पर समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमो का समीक्षा करने के अलावा सभी को कार्य सुधार किये जाने हेतु निर्देशित करते हुए सब सेंटर लेबल तक कोविड जांच कराने हेतु निर्देशित किया। मितानिन के साथ समन्वय कर पुरे गाँव के पारा मोहल्ले तक सर्वे करने को कहे ताकि कोई भी बीमार हो उसका जांच कर दवा प्रदाय किया जा सके व बैठक में ही अच्छे कार्य करने वाले कार्यकर्ताओ का उत्साह वर्धन किये व लापरवाही करने वाले कार्यकर्ताओं को जम कर फटकार लगाई । सभी कर्मचारियों को मुख्यालय में ही निवास करने पर जोर दिए तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ की समस्या भी सुन जल्द ही निराकरण करने का भरोसा दिलाया।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours