आशीर्वाद का दीया को लेकर चेहरापारा पहुंचीं कुन्ती चक्रधारी, वार्डवासियों ने किया दीप प्रज्वलन
बैकुंठपुर।
सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम को लेकर शिवपुर चरचा नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 2 चेहरा पारा में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुन्ती चक्रधारी एवं वार्ड चुनाव प्रभारी श्याम नारायण यादव चेहरा पारा पहुंचकर वार्डवासियों के साथ कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता किया।
इस अवसर पर कुन्ती चक्रधारी के सहयोग से शाम 7 बजे चरचा के सभी वार्डों, चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थलों पर एक साथ दीप प्रज्वलित किए गए। उन्होने कहा कि यह आयोजन सेवा, समर्पण और जनभागीदारी की भावना को व्यक्त करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन, सेवा एवं समर्पण को समर्पित इस कार्यक्रम में प्रत्येक परिवार की सहभागिता महत्वपूर्ण है।
वार्डवासियों से घर-घर जलाया दीप
जनसंपर्क के दौरान पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कुन्ती चक्रधारी एवं वार्ड चुनाव प्रभारी श्याम नारायण यादव ने वार्डवासियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि एक-एक घर में जलने वाला दीपक सामूहिक सहभागिता का प्रतीक बना। चरचा के सभी वार्डों में एक साथ दीप प्रज्वलित होने से सेवा और समर्पण का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा।
चरचा में दिखा सामूहिक दीप प्रज्वलन का नजारा
17 सितंबर की शाम 7 बजे चरचा कॉलरी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों, चौक-चौराहों एवं प्रमुख स्थलों पर एक साथ दीप प्रज्वलित किए जाने से पूरे क्षेत्र में उत्सव और सहभागिता का वातावरण बना।


+ There are no comments
Add yours