तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
अयोध्या में भगवान श्री राम जन्म भूमि पर राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण समिति के मार्गदर्शन में आज जिला मुख्यालय कोरिया बैकुन्ठपुर के बालमंदिर में पूजा अर्चना कर श्री राम रथ यात्रा निकाली गई।
इस रथ यात्रा में रामभक्तों ने श्रीराम भगवान का जयकारा लगाते हुए रथ यात्रा को नगर के कचहरी पारा से बाईसागर, डबरीपारा, चिरिमिरी चौक, घडीचौक से प्रेमाबाग कालोनी होते हुए नगर भ्रमण किया और प्रेमाबाग मंदिर परिसर मे रथयात्रा का समापन किया।
रथ यात्रा के माध्यम से नगरवासीयो को राम मंदिर निर्माण के लिए स्वेच्छा दान के लिए जागरूक किया गया। साथ ही भजन मंडली, प्रभात फेरी एवं विभिन्न स्थलो पर रामकथा का आयोजन कर लोगो तक निधि संग्रह की जानकारी घर -घर तक पहुँचाने का कार्य किया गया।
इसके बाद आगे निधि सहयोग के लिए आगामी 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को सभी गांवो क्षेत्रों में श्री राम भक्त टोली के माध्यम से प्रत्येक घर घर कूपन ले कर जाया जाएगा और मंदिर निर्माण के लिए यथा शक्ति सहयोग लिया जाएगा।
आज के कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, अमित श्रीवास्तव , पंकज गुप्ता , सुभाष साहू, सुदीप सोनी, शेलेन्द्र शर्मा, आनद सिंह, अन्नू दुबे, रिकेश सिंह, कमलेश गुप्ता, मनोज गुप्ता, विशाल सिंह, संदीप सोनी, तीरथ राजवाड़े, शारदा प्रसाद गुप्ता, हर्षल गुप्ता, प्रखर गुप्ता, सतेंद्र राजवाड़े, आलेख नामदेव, सुमित कुमार गुप्ता, आशीष यादव, रवि त्रिपाठी, अभय दुबे, रितेश साहू, अभिनेद्र सिंह, शिवम विश्वकर्मा, योगेश काशी, प्रदीप विश्वकर्मा, शातिष चौधरी, विकाश दुबे, ऋषभ जैन, विशाल अग्रहरि, शुभम गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, प्रसंग जायसवाल, प्रियांशु उपाध्याय, महेंद्र सिंह उपस्थित रहे।
as



+ There are no comments
Add yours