महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर शहीद दिवस का आयोजन

Estimated read time 1 min read

तहकीकात न्यूज  @  वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर


भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय नई दिल्ली से प्रायोजित एवं संत गहिरा गुरू विष्वविद्यालय अंबिकापुर द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम समन्वयक डाॅ0 अनिल कुमार सिन्हा एवं प्रो0 एम0सी0 हिमधर जिला संगठक जिला कोरिया के मार्गदर्शन में शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय में आज दिनांक 30 जनवरी को राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि के अवसर पर शहीद दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत में महाविद्यालय की प्राचार्य डाॅ0 रंजना नीलिमा कच्छप द्वारा छात्राओं को आॅनलाईन एवं आॅफलाईन दोनों माध्यमों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्शों एवं उनके सिध्दांतों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। तत्पश्चात उपस्थित छात्राओं एवं महाविद्यालयीन अधिकारी-कर्मचारियों को दो मिनट का मौन धारण कराकर शहीदों को श्रध्दांजलि दिलाया गया। इस अवसर पर डाॅ0 कामिनी, रितेष गुप्ता, महेन्द्र कुमार कुर्रे, भागवत प्रसाद साहू, मोनिका गौर, सत्येन्द्र सिंह पैकरा एवं बिनयामिन लकड़ा उपस्थित थे।

as

You May Also Like

More From Author

+ There are no comments

Add yours