तहकीकात न्यूज @ वेब डेस्क . बैकुन्ठपुर
विधायक गुलाब कमरो ने कटगोड़ी में निर्माण कार्यो के भूमिपूजन के दौरान कहा कि कटगोड़ी में नवीन सब स्टेशन का बहुत जल्द शुरू होगा, स्वीकृति मिल चुकी है, इससे आस पास के क्षेत्र में बिजली से जुड़ी समस्याओं का स्थायी निराकरण हो सकेगा, इसी के साथ अगले सत्र में कटगोड़ी में नवीन धान खरीदी केंद्र खोले जाने की भी घोषणा किया, विधायक गुलाब कमरो ने कटगोड़ी में पानी की समस्या भी शीघ्र निराकरण करने की बात कहते हुए जल जीवन मिशन के तहत घर घर नल कनेक्शन दिए जाने की जानकारी दी।
गौरघाट में होगा सौंदर्यीकरण
विधायक गुलाब कमरो ने कहा कि पर्यटन स्थल सिद्ध बाबा कर्मघोंघा ,जटाशंकर कैलासगुफ़ा अमृतधारा में विकास कार्य कराए गए है इसी तर्ज पर गौरघाट में भी सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा, विधायक गुलाब कमरो ने विधानसभा क्षेत्र में, शाशन द्वारा प्रदत्त राशि से मंदिरो के जीर्णोद्धार की बात कहते हुए, निरन्तर विकास कार्यो के संचालन का भरोसा दिलाया।
पलारीडाँड़ में बनेगी सड़क माधोरा तन्जरा में शेड की घोषणा
विधायक गुलाब कमरो ने ग्रामीणों की मांग पर ग्राम मढ़ौरा एव तन्जरा में शेड निर्माण की घोषणा किया इसके अलावा पलारी डाँड़ में सड़क निर्माण कार्य शीघ्र कराये जाने की भी घोषणा किया
as

+ There are no comments
Add yours